बहराइच की घटना पर सीएम की सीधी नजर, ग्राउंड जीरो पर उच्चाधिकारियों के उतरते ही थमा उपद्रव

लखनऊ, 14 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बहराइच में ग्राउंड जीरो पर उच्चाधिकारियों के उतरते ही स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में आ गई है।

सीएम योगी ने डीजीपी और गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव से बात करके उच्च अधिकारियों को ग्राउंड जीरो पर जाने के निर्देश दिए थे।

इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को पल-पल की जानकारी साझा करने के निर्देश दिए थे। साथ ही उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए, जिसके बाद वर्तमान में बहराइच में शांति-व्यवस्था कायम है। वहीं, पुलिस फोर्स और प्रशासन उपद्रवियों की धरपकड़ में लगी हुई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही डीजीपी प्रशांत कुमार कुमार से घटना को लेकर बात की।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर एडीजी लॉ एंड आर्डर अमिताभ यश और गृह सचिव संजीव गुप्ता ग्राउंड जीरो पर पहुंचे। इस दौरान माहौल को बेहतर बनाने के लिए चार आईपीएस, दो एएसपी, चार डिप्टी एसपी को तैनात किया गया। सभी अधिकारियों ने बहराइच में मोर्चा संभाला। इसके साथ ही स्थिति को नियंत्रित करने के लिए 12 कंपनी पीएसी, दो कंपनी सीआरपीएफ, एक कंपनी आरएएफ को भेजा गया जबकि रेंज और जोन के अधिकारी मौके पर पहले से मौजूद थे। यहां से भी बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया।

बहराइच में स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए फोर्स ने गली-गली में सर्च शुरू किया और उपद्रवियों को खदेड़ा। इसके अलावा चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान को तैनात किया गया। सीएम योगी के निर्देश पर पुलिस और प्रशासन का सख्त एक्शन देख उपद्रवी और अराजक तत्व अंडरग्राउंड हो गए। इसके बाद पुलिस प्रशासन ने उपद्रवियों की तलाश शुरू की। इस दौरान 30 से ज्यादा अराजकतत्वों को हिरासत में लिया गया।

पीओके को लेकर विदेश मंत्री के बयान से सहमत हूं, उसके बगैर भारत और कश्मीर दोनों अधूरे हैं: केसी त्यागी

डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि फिलहाल बहराइच में पूरी तरह से शांति है और स्थिति नियंत्रण में है। उन्होंने बताया कि घटना में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें चार उपद्रवियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई है जबकि अज्ञात अराजक तत्वों की जानकारी जुटाई जा रही है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सीधी नजर पूरी मामले पर है। उनके निर्देश पर उपद्रवियों की तलाश तेज कर दी गई है। सभी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीजीपी ने स्थानीय निवासियों से अफवाहों और भ्रामक खबरों से सावधान रहने की अपील की।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *