कमीडियन कुणाल कामरा विवाद : भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने कहा, बिना तथ्य किसी राजनीतिक व्यक्ति पर मजाक नहीं किया जाना चाहिए

कोलकाता, 26 मार्च (आईएएनएस)। कमीडियन कुणाल कामरा का महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर जोक्स करने का मामला गरमाया हुआ है। मंगलवार को पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता एवं पूर्व सांसद अर्जुन सिंह ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बिना तथ्य के किसी भी सामाजिक और राजनीतिक व्यक्ति पर मजाक नहीं किया जाना चाहिए।

एकनाथ शिंदे को लेकर किए मजाक और फिर कार्यकर्ताओं द्वारा शो वाली जगह पर तोड़फोड़ करने को लेकर पूर्व भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आईएएनएस से कहा, “कुणाल कामरा हो या कोई अन्य, किसी भी राजनीतिक और सामाजिक व्यक्ति के बारे में मजाक नहीं करना चाहिए, जब तक उनके पास कोई सटीक तथ्य नहीं हो। राजनीतिक दल में बहुत सारे कार्यकर्ता होते हैं, जिनमें कई इमोशनल होते हैं। यह महाराष्ट्र का मामला है। मुझे लगता है कि एकनाथ शिंदे बहुत ही सुलझे हुए व्यक्ति और जमीनी स्तर के नेता हैं। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्होंने पूरे महाराष्ट्र की जिम्मेदारी उठाई है। यह बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है, जिसके बारे में इतनी चर्चा हो।”

कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के मुस्लिम आरक्षण पर दिए बयान के बाद संसद में हंगामा देखने को मिला। भाजपा नेता अर्जुन सिंह ने इस मुद्दे पर कहा, “अभी कुछ तथाकथित हिंदू नेताओं के बीच सेक्युलर होने की होड़ लगी हुई है कि वे मुसलमानों की कितनी बात करेंगे। कांट्रैक्ट ठेकेदारी में कहीं भी आरक्षण नहीं होता है। कर्नाटक सरकार मुस्लिम तुष्टिकरण करते-करते इस स्तर पर पहुंच गई है कि ठेकेदारी में भी मुसलमानों को आरक्षण देने की बात की जा रही है। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की तरफ से ऐसा बयान नहीं दिया जाना चाहिए। यह काम संविधान विरोधी है, जिस पर रोक लगानी चाहिए। लेकिन अगर कर्नाटक की सरकार नहीं मानती है और संविधान के बाहर निकलकर काम करना चाहती है, इस पर बड़ा कदम उठाना चाहिए।”

भोगी उत्सव के कारण उठे धुएं से चेन्नई में विमान सेवा प्रभावित, कई फ्लाइट्स भी रद्द

भाजपा नेता ने कहा, “अगर इसे नहीं रोका गया तो आगे धीरे-धीरे तुष्टिकरण की राजनीति और तेज हो जाएगी। वे संविधान को नहीं मानेंगे और आगे कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। कांग्रेस अपनी नीतियों के कारण विलुप्त होती जा रही है।”

–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *