तैयारी पूरी, चौकीदार नियुक्ति के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा शनिवार को

सेक्टर 12 स्थित जैप 04 ग्राउंड में होगी परीक्षा, डीडीसी, एसी ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी – पुलिस पदाधिकारियों को किया ज्वाइंट ब्रिफिंग

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : चौकीदार संवर्ग की जिला अंतर्गत सीधी नियुक्ति हेतु शारीरिक दक्षता जाँच परीक्षा शनिवार को प्रातः 5:00 बजे से जैप 4 सेक्टर 12 के मैदान में निर्धारित है। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता (एसी) मो. मुमताज अंसारी, सामान्य शाखा प्रभारी पदाधिकारी शालिनी खालखो आदि ने तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर उपस्थित सर्जेंट मेजर प्रणव कुमार को जरूरी दिशा – निर्देश दिया। शरीरिक दक्षता जांच परीक्षा के सफल संचालन को लेकर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी – पुलिस पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य – दायित्व के संबंध में अवगत कराया। पदाधिकारियों ने ज्वाइंट ब्रिफिंग किया। सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी/पदाधिकारियों को प्रातः 04 बजे मैदान में रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। डीडीसी ने परीक्षा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियां एवं विभाग से प्राप्त मार्ग दर्शिका के संबंध में विस्तार से बताया। मौके पर अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु चयनित अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा का प्रवेश पत्र (Admit Card) जिस पर हाल का पासपोर्ट साईज फोटो चिपका हुआ हो एवं वैध मूल फोटो आइडी प्रमाण पत्र यथा आधार कार्ड/पैन कार्ड/वोटर आइडी कार्ड साथ लाना होगा। इन दस्तावेज के अभाव में अभ्यर्थी का प्रवेश अमान्य होगा।

 

मुख्यमंत्री की पहल पर स्वदेश लौटेंगे झारखण्ड के 50 कामगार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *