स्वांग में नौ दिवसीय गणेश महोत्सव धूमधाम से संपन्न

मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी गोमिया : स्वांग के सीसीएल पोषित क्षेत्र वन/सी कॉलोनी में स्वांग गणेशोत्सव समिति की ओर से विघ्नहर्ता भगवान गणेश की नौ दिवसीय महोत्सव धूमधाम से संपन्न हूई। इस दौरान भगवान गणेश की दर्शन के लिए काफी संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालु भक्त पहुंचे। आचार्य मनमोहन पांडेय ने शिव पुराण व गणेश पुराण के प्रवचन को सुनाया। साथ ही भजन कीर्तन आयोजित किया गया। इस महोत्सव में राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह गोमिया के पूर्व विधायक योगेंद्र महतो, गोमिया विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह, पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय शामिल हुए। महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष अंजनी त्रिपाठी, उपाध्यक्ष मनोज सिंह, सचिव वीरेंद्र पांडेय, कोषाध्यक्ष जगदीश लोहार समेत समिति के अन्य पदाधिकारी व सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।

बोकारो में माफिया युवाओं को ब्राउन शुगर की धरा रहे लत,पुड़िया बनाकर की जा रही ब्रिक्री।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *