सोनभद्र-जयंत क्षेत्र में सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए आयोजित हुआ अभिनंदन समारोह

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के जयंत क्षेत्र से क्षेत्रीय महाप्रबंधक ए एन पाण्डेय सहित माह जून 2024 में सेवानिवृत्त हो रहे कुल 16 अधिकारी एवं कर्मचारियों का अभिनंदन समारोह जयंत क्षेत्र के अधिकारी मनोरंजन केंद्र के सभागार में आयोजित किया गया।

इस सम्मान समारोह में सेवानिवृत्त हो रहे जयंत क्षेत्र के महाप्रबंधक ए एन पाण्डेय के द्वारा कोल इंडिया लिमिटेड में अपनी 39 वर्षों से अधिक की सेवाकाल के महत्पूर्ण अनुभवों को सबसे साझा किया गया। उनके द्वारा टीम जयंत की प्रशंसा करते हुए कहा गया की टीम जयंत किसी भी लक्ष्य को भेदने में सक्षम है।

कार्यक्रम के दौरान जयंत क्षेत्र के सभी विभागाध्यक्ष, श्रमिक संगठनों के पदाधिकारीगण, सीएमओएआई के प्रतिनिधि, जयंत क्षेत्र के अधिकारी – कर्मचारी एवं सेवानिवृत हो रहे अधिकारी एवं कर्मचारीगण एवं उनके परिवार के समस्त सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।

चेयरमैन इम्तियाज हत्या कांड मे आया नया मोड़ अब वादी की होगी गिरफ्तारी। विकास शाक्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *