कांग्रेस हताश और निराश लोगों की पार्टी : कृष्ण पाल गुर्जर

पलवल, 23 सितंबर (आईएएनएस)। सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर सोमवार को पलवल विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी गौरव गौतम के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे और जनता को संबोधित किया। उन्होंने लोगों से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, कांग्रेस हताश और निराश लोगों की पार्टी है। उनके नेता राहुल गांधी विदेश में जाकर देश को बदनाम करने का काम कर रहे हैं। राहुल गांधी खालिस्तानी समर्थकों की भाषा बोलते हैं। इससे ज्यादा बुरी बात देश के लिए क्या हो सकती है।

कांग्रेस गारंटी दे रही है। लेकिन, उनकी गांरटी न पूरी होने की गारंटी है। मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी है। कांग्रेस ने हिमाचल को लोगों को गारंटी दी थी। 2022 में हिमाचल की जनता को भरोसा दिखाया था। महिलाओं के खाते में 1500 रुपए डाले जाएंगे। 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। क्या वह गारंटी पूरी हुई। वहां हालात तो इतने बिगड़ चुके हैं कि दो महीने से सरकारी कर्मचारियों को सैलरी नहीं मिली है।

हिमाचल ही नहीं, जहां-जहां इनकी सरकार है, वहां पर इन्होंने एक भी गांरटी नहीं पूरी की। इन्होंने अपनी सरकार में वैट की दर बढ़ाकर पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए, जब‍क‍ि भाजपा की सरकार ने वैट के दाम घटाकर पेट्रोल डीजल के दाम को सस्ता किया।

हरियाणा में भाजपा ने 10 साल में दोगुनी नौकरी दी। हमने वादा किया है दो लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी, जबक‍ि कांग्रेस ने दो लाख युवाओं को नौकरी देना का झूठा वादा किया है। वे खर्ची लेंगे, फिर पर्ची देंगे। इनका चेहरा चुनाव से पहले ही उजागर हो चुका है।

महाराष्ट्र में 'लाडली बहना योजना' से महिलाओं को मिल रहा लाभ, सरकार का जताया आभार

इनकी सरकार में हरियाणा में दो से तीन जिलों तक ही विकास सिमट कर रह गया था। लेकिन भाजपा सबका साथ सबका विकास के साथ काम कर रही है।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *