कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने ओडिशा के लिए स्टीयरिंग कमेटी का किया गठन

नई दिल्ली, 14 अगस्त (आईएएनएस)। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने ओडिशा के लिए एक स्टीयरिंग कमेटी के गठन की मंजूरी दी। स्टीयरिंग कमेटी में 14 लोगों को शामिल किया गया है।

स्टीयरिंग कमेटी में डॉ. अजॉय कुमार, श्रीकांत जेना, रामचंद्र कदम, जायदेव जेना, सप्तगिरि एस. उलाका, अशोक दास, भक्त चरण दास, अनंत प्रसाद सेठी, मोहम्मद मोकिम, देबाशीष पटनायक, डॉ. बिस्वरंजन मोहंती, बलभद्र माझी, शश्मिता बेहरा और मोहम्मद शहनवाज चौधरी को शामिल किया गया है। यह कमेटी तत्काल प्रभाव से कार्य करना शुरू कर देगी।

यह कमेटी ओडिशा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने और संगठनात्मक कार्यों को संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी गई।

–आईएएनएस

पीएसके/एकेजे

प्रदेश व्यापी ग्रीष्मकालीन गिद्ध गणना 2026-27 हुई ऑनलाइन गिद्ध गणना में लगभग 10 हजार 742 गिद्ध पाये गये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *