कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कई राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों को राज्य स्थापना दिवस पर दी बधाई

नई दिल्ली, 1 नवंबर (आईएएनएस)। देश के कई राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शुक्रवार को अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोगों को उनके राज्य के स्थापना दिवस पर बधाई दी है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर शुभकामनाएं संदेश में लिखा, “हमारी विविधता ही भारत की ताकत है। हम आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी और तमिलनाडु के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। हम प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में शांति, समृद्धि और असीम प्रगति की कामना करते हैं।”

इस अवसर पर कांग्रेस सांसद गांधी ने भी एक्स पर आंध्र प्रदेश, अंडमान और निकोबार, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, तमिलनाडु और लक्षद्वीप के लोगों को स्थापना दिवस पर बधाई दी।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन प्रदेशों के लोगों को राज्य स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दे चुके हैं।

एक्स पर साझा किए गए संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, “मैं हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और लक्षद्वीप के लोगों को स्थापना दिवस पर हार्दिक बधाई देता हूं। मुझे उम्मीद है कि इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग देश की विकास यात्रा में योगदान देते रहेंगे और उनका जीवन शांति और समृद्धि से भरा रहेगा।”

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, हरियाणा, कर्नाटक और केरल राज्यों को उनके स्थापना दिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी है। उन्होंने प्रत्येक राज्य को अलग-अलग एक्स पोस्ट में शुभकामनाएं देते हुए सांस्कृतिक विरासत, विकास, संरक्षण और प्राकृतिक संसाधनों सहित विभिन्न क्षेत्रों में देश के लिए प्रत्येक राज्य के योगदान पर प्रकाश डाला है।

काशी तमिल संगमम 3.0 के पहले दिन उत्साहित नजर आए पर्यटक, खुद को बताया भाग्यशाली

–आईएएनएस

एकेएस/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *