हरियाणा में कांग्रेस बनाएगी सरकार : प्रदेश अध्यक्ष उदयभान

नई दिल्ली, 10 अगस्त (आईएएनएस)। हरियाणा कांग्रेस स्ट्रेटजी कमेटी की बैठक राष्ट्रीय राजधानी में होने वाली है जिसमें राज्य विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।

हरियाणा कांग्रेस प्रभारी दीपक बाबरिया की अध्यक्षता में होने वाली बैठक के बारे में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभान ने शनिवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लड़ा जाए और पार्टी की क्या रणनीति होगी, इस पर चर्चा होगी। कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ विधानसभा का चुनाव लड़ेगी।

विनेश फोगाट को लेकर उदयभान ने कहा, “विनेश फोगाट के साथ बड़ी साजिश हुई है। यह साजिश किसने की है, यह सामने आना चाहिए। बृजभूषण सिंह शरण सिंह पर भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हो सकता है कि ऐसा उन्होंने करवाया होगा क्योंकि उनकी पहुंच दूर तक है। ऐसा खुद विनेश फोगाट ने कहा था।”

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस के पास संख्या बल नहीं है, नहीं तो पार्टी विनेश फोगाट को राज्यसभा भेजने की पहल करती।

हरियाणा भी उन राज्यों में से एक है, जहां इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं। लोकसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस्तीफा दे दिया था। नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया गया है।

इस साल हरियाणा, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। हरियाणा और महाराष्ट्र में भाजपा गठबंधन की सरकार है। विशेष दर्जा खत्म होने के बाद जम्मू-कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हो रहे हैं।

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

ब्रिक्स सांस्कृतिक महोत्सव में गूंजा विश्व शांति और सांस्कृतिक एकता का संदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *