संविधान हमारा स्वाभिमान है, उसके लिए हम जान भी दे देंगे : मनोज कुमार

नई दिल्ली, 1 दिसंबर (आईएएनएस)। दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को डोमा परिषद द्वारा महारैली की गई। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और बिहार के सासाराम लोकसभा क्षेत्र से सांसद मनोज कुमार भी पहुंचे थे।

मनोज कुमार ने आईएएनएस के साथ बातचीत में उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “आप वहां जाकर लोगों से पूछ सकते हैं कि क्या हुआ। जैसे जलियांवाला बाग हत्याकांड में लोगों को गोली मारी गई थी, उसी तरह की क्रूरता यहां हुई है। संविधान में कहीं भी नहीं लिखा है कि आप किसी को सामने से गोली मार देंगे। किसी ने अगर गलती की है तो कानून है सजा देने के लिए, लेकिन पुलिस सामने से गोली मार रही है।”

उन्होंने कहा कि आज संविधान खतरे में हैं। एक तरफ वो हैं जो संविधान को खतरे में डाल रहे हैं और दूसरी तरफ संविधान बचाने वाले लोग हैं। मैं बिहार के सासाराम से सांसद हूं। आपने लोकसभा चुनाव के दौरान देखा होगा कि भाजपा के बड़े लोगों ने चुनावी सभाओं में कहा था संविधान बदल देंगे। लेकिन क्या हुआ।

मनोज कुमार ने कहा, “हम सभी राहुल गांधी के साथ हैं। भारत के संविधान की हम लोग सुरक्षा की गारंटी देते हैं। संविधान बचाने के लिए अगर जरूरत पड़ी तो सदन से लेकर सड़क तक खून बहाने के लिए तैयार हैं। संविधान पर आंच नहीं आने देंगे। संविधान हमारा स्वाभिमान है, उसके लिए हम जान भी दे देंगे।”

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता भाई जगताप के विवादित बयान पर उन्होंने कहा है कि जो गलत करते हैं, हमारी लड़ाई उनसे है। चाहे वह हमारा भाई ही क्यों न हो। मैं समझता हूं कि उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए था। गलत करने वाले लोगों को हम नहीं बचाएंगे। संभल घटना में जो भी दोषी हैं, उन्हें पकड़ना चाहिए और सख्त सजा देनी चाहिए।

टॉयलेट मैन ऑफ इंडिया: जानिए बिंदेश्वर पाठक ने कैसे जातिगत बंधन तोड़कर शुरू की शौचालय सुविधाएं

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *