सीपीसी केंद्रीय समिति ने कॉमरेड डेंग श्याओफिंग की 120वीं जयंती मनाने के लिए बैठक की

बीजिंग, 22 अगस्त (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति ने गुरुवार को पेइचिंग के जन वृहत भवन में कॉमरेड डेंग श्याओफिंग के जन्म की 120वीं जयंती मनाने के लिए बैठक आयोजित की। सीपीसी केंद्रीय समिति के महासचिव, चीन के राष्ट्रपति और केंद्रीय सैन्य आयोग के अध्यक्ष शी चिनफिंग ने इस दौरान एक महत्वपूर्ण भाषण दिया।

उन्होंने बल देकर कहा कि कॉमरेड डेंग श्याओफिंग एक उत्कृष्ट नेता थे और पूरी सीपीसी, पूरी सेना और सभी जातीय समूहों के लोगों के बीच उनकी उच्च प्रतिष्ठा है। वे एक महान मार्क्सवादी, महान सर्वहारा क्रांतिकारी, राजनेता, सैन्य रणनीतिकार और राजनयिक हैं। कॉमरेड डेंग श्याओफिंग सीपीसी की दूसरी पीढ़ी के केंद्रीय नेतृत्व समूह के प्रमुख, चीन के समाजवादी सुधार, खुलेपन और आधुनिकीकरण के मुख्य वास्तुकार, चीनी विशेषता वाले समाजवाद के पथ के अग्रणी, डेंग श्याओफिंग सिद्धांत के मुख्य संस्थापक रहे हैं, और उन्होंने विश्व शांति और विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने सीपीसी, चीनी जनता, अपने देश, राष्ट्र और दुनिया के लिए उत्कृष्ट योगदान दिया है।

शी चिनफिंग के अनुसार कॉमरेड डेंग श्याओफिंग की ऐतिहासिक उपलब्धियां सर्वांगीण और अग्रणी हैं, चीन और दुनिया पर उनका प्रभाव गहरा और दीर्घकालिक है। सबसे महत्वपूर्ण वैचारिक संपदा जो कॉमरेड डेंग ने हमारे लिए छोड़ी, वह डेंग श्याओफिंग सिद्धांत है। यह सिद्धांत चीन में मार्क्सवाद के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर जैसा है। कॉमरेड डेंग का सबसे अच्छा स्मरणोत्सव चीनी विशेषता वाले समाजवाद के उद्देश्य को आगे बढ़ाना जारी रखना है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

हैवी वर्कआउट के दौरान ब्लड प्रेशर नहीं बढ़ाती ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स : आईआईटी मद्रास शोध

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *