ग्राहकों ने कहा, 'ओला इलेक्ट्रिक की मिल रही अच्छी सर्विस'

लखनऊ, भोपाल, 18 नवंबर (आईएएनएस)। लखनऊ में ओला इलेक्ट्रिक वाहन चलाने वाले ग्राहकों की हाल ही में शिकायतें आई थी कि ओला के सर्विस सेंटर पर शिकायतों का निपटारा नहीं हो रहा है। इससे बड़ी संख्या में ग्राहकों को समस्या हो रही है। ताजा हालात का जायजा लेने के लिए लखनऊ और भोपाल के सर्विस सेंटर पर आए ग्राहकों से आईएएनएस ने बातचीत की।

लखनऊ के ओला सर्विस सेंटर पर पहुंचे पीयूष चंद्र श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि ओला इलेक्ट्रिक चलाने में कोई दिक्कत नहीं है। यहां पर सर्विस सेंटर की सर्विस भी अच्छी है। हालांकि, बीच में कुछ दिक्कत आई थी, जो अब ठीक हो चुकी है। पहले काफी शिकायत आई थी। लेकिन, अब अच्छी सर्विस दे रहे हैं।

एक अन्‍य ग्राहक मोहम्मद साहिल ने बताया है कि सर्विस सेंटर पर दिक्कत नहीं आ रही है। एक दुर्घटना में गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। इसलिए मैं क्लेम कराने के लिए आया हूं। पहले की तुलना में बेहतर सर्विस मिल रही है।

प्रफुल मिश्रा ने बताया है कि ओला इलेक्ट्रिक वाहन चलाते हुए उन्हें दो साल हो चुके हैं। थोड़ी दिक्कत तो जरूर आती है। लेकिन कोई बड़ी दिक्कत सामने नहीं आई है। मेरी गाड़ी में स्टैंड की कुछ समस्या थी, वही ठीक कराने के लिए आया हूं। ग्राहक के तौर पर इस वाहन को लेकर ओला से मेरी कोई शिकायत नहीं है।

आईएएनएस ने भोपाल स्थित ओला सर्विस सेंटर पर आए विपिन शर्मा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि डेढ साल से ओला इलेक्ट्रिक वाहन चला रहा हूं। बरसात के दिनों में वाहन में समस्या आई थी। करीब डेढ़ महीने बाद वाहन मुझे लौटाया गया था। सर्विस सेंटर से पहले अच्छी फीडबैक मिली थी। लेकिन, इसके बाद थोड़ी समस्या जरूर आई है।

निर्वाचन आयोग ने 18वीं लोकसभा के लिए नवनिर्वाचित सदस्यों की सूची राष्ट्रपति को सौंपी

ओला इलेक्ट्रिक की बैटरी बैकअप अच्छी है। एक बार चार्ज करने पर 100 किलोमीटर चलती है। पांच बार सर्विसिंग करा चुके हैं। गाड़ी की सर्विसिंग में थोड़ी समस्या है। हालांकि, कभी-कभी गाड़ी हैंग हो जाती है। फिर गाड़ी को रिस्टार्ट करनी पड़ता है। गाड़ी ठीक है सर्विसिंग सेंटर भोपाल में कम हैं, अधिक होने चाहिए।

–आईएएनएस

डीकेएम/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *