डीईओ सह डीसी,एसपी, डीडीसी – एसी समेत अन्य अधिकारियों ने मिर्धा पिंड्राजोड़ा एवं मुर्गतला स्थित चेक पोस्ट का किया औचक निरीक्षण

विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर प्रशासन सक्रिय, 15 चौक – चौराहों पर एसएस टीम कर रही वाहन जांच
मीडिया हाउस न्यूज एजेंन्सी बोकारो : विधानसभा आम चुनाव 2024* की तिथियां घोषित होने के साथ ही जिले के विभिन्न चौक – चौराहों पर स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) द्वारा छोटे – बड़े वाहनों की जांच की जा रही है। बुधवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त (डीसी) विजया जाधव, एसपी मनोज सवर्गिया, उप विकास आयुक्त गिरजा शंकर प्रसाद, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी आदि ने विधि व्यवस्था समेत निर्वाचन को देखते हुए जिले के सीमावर्ती *पिंड्राजोड़ा थाना अंतर्गत मिर्धा एसएसटी चेक पोस्ट एवं बरमसिया ओपी थाना अंतर्गत मुर्गातल एसएसटी चेकपोस्ट का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्रतिनियुक्त स्टेटिक सर्विलांस टीम (एसएसटी) के वाहन जांच पंजी की जांच की। साथ ही उन्हें चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश से अवगत कराया। कहा कि छोटे – बड़े सभी वाहनों की जांच करें। अगर कोई आपत्ति जनक सामग्री व राशि पाई जाती है, तो जब्ती की कार्रवाई करते हुए अविलंब जिला प्रशासन को उसकी सूचना दें। स्वयं जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह उपायुक्त (डीसी), पुलिस अधीक्षक (एसपी), डीडीसी, एसी, एसडीओ बेरमो आदि पदाधिकारियों ने लगभग 03 घंटे तक छोटे – बड़े – लक्जरी वाहनों की जांच की। वाहनों के डैस बोर्ड/डिक्की आदि की जांच की गई। इसके अलावा विधि व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मियों को भी जरूरी दिशा-निर्देश दिया। उधर, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले के शेष सभी 13 एसएसटी चेकपोस्ट पर भी सभी सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ सीओ ने वाहन जांच किया गया।










