जनपद न्यायाधीश एवं अन्य न्यायिक अधिकारियों के द्वारा पेड़ लगाकर  पर्यावरण को स्वच्छ बनाये रखने का दिया संदेश

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी प्रयागराज-मा.जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, प्रयागराज की अध्यक्षता में बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद न्यायालय में समस्त न्यायाधीशों एवं कर्मचारियों के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। माननीय जनपद न्यायाधीश द्वारा पेड़ लगाकर वातावरण और पर्यावरण को प्रदूषित न होने के संबंध में दिशा निर्देश प्रदान करते हुए सबको विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष पर बधाई दी। समस्त न्यायिक अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा पेड़ लगाकर लोगों को पर्यावरण के बारे में बताया गया। यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज दिनेश कुमार गौतम द्वारा दी गई।

खनन न्यूज़-सोनांचल ट्रक ओर्नस एसोसिएशन के लोगो ने प्रमुख सचिव से की मुलाकात कर समस्याओं से कराया अवगत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *