जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा जिला कारागार गुरमा सोनभद्र का किया गया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र-जिलाधिकारी सोनभद्र बी0एन0 सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा द्वारा आज दिनांक 30.04.2025 को जिला कारागार गुरमा सोनभद्र का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान सम्पूर्ण कारागार परिसर का भ्रमण कर बैरक, मेस, अस्पताल आदि का निरीक्षण करते हुए सघन चेंकिग व तलाशी करायी गयी तथा सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने हेतु जेल अधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान कारागार की बैरकों की साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था दिन एवं रात्रि शौचालय, स्नान व्यवस्था आदि का अवलोकन किया गया और जेलर को निर्देशित किया गया कि बन्दियों हेतु बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। इस मौके पर जेल अधीक्षक सोनभद्र, अपर जिला सूचना अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group यहाँ क्लिक करे










