जिलाधिकारी ने औद्योगिक लॉजिस्टिक योजनांतर्गत की प्रस्तावित सड़क परियोजनाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र- जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद में औद्योगिक लॉजिस्टिक योजनांतर्गत द्वारा प्रस्तावित विभिन्न सड़क परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी परियोजनाओं के लिए शासन से आवश्यक स्वीकृतियां एवं अनुमतियां शीघ्र प्राप्त कराते हुए निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने कहा कि कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए, जिससे आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि औद्योगिक लॉजिस्टिक योजनांतर्गत के माध्यम से नधीरा–धरतीदाण्ड लिंक मार्ग (बखरिहवा से नधीरा) का निर्माण लगभग 10.00 किलोमीटर लंबाई में 1.60 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित है। इसी प्रकार डिबुलगंज–जोगेन्द्र मार्ग लगभग 10.00 किलोमीटर लंबाई में 64.50 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से प्रस्तावित है।

इसके अतिरिक्त बखरिहवा–बीजपुर मार्ग (तहसील दुद्धी) बखरिहवा से बीजपुर स्वागत गेट तक लगभग 18.42 किलोमीटर लंबाई में 49.00 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से, वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग औड़ी मोड़ (अनपरा) से शक्तिनगर तक लगभग 20.17 किलोमीटर लंबाई में 55.72 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से तथा मिर्चाधुर रेलवे स्टेशन–औड़ी मोड़ (अनपरा) मार्ग लगभग 12.15 किलोमीटर लंबाई में 24.70 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से निर्मित कराया जाना प्रस्तावित है।

जिलाधिकारी ने कहा कि इन सड़क परियोजनाओं के पूर्ण होने से जनपद के दूरस्थ एवं औद्योगिक क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था सुदृढ़ होगी तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं से संबंधित समस्त औपचारिकताएं समयबद्ध रूप से पूर्ण कराते हुए निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा कार्य की गुणवत्ता एवं निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी संत पाल वर्मा, उपजिलाधिकारी दुद्धी तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पिछड़ा वर्ग शादी अनुदान स्वीकृति समिति की जिलाधिकारी ने की बैठक

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *