जिलाधिकारी ने मारकुण्डी घाटी पर स्थित इंको प्वाइंट का किये औचक निरीक्षण

Media House सोनभद्र-जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज मारकुण्डी घाटी स्थित सोन इंको प्वाइंट का औचक निरीक्षण किये, निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने इंकों प्वाइंट पर किये गये बैरिकेटिंग व्यवस्था, साफ-सफाई व लोगों के सुरक्षा प्रबन्ध के सम्बन्ध में सम्बन्धित से वार्ता कर स्थिति का जायजा भी लियें। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहाकि इंको प्वाइंट परिसर को स्वच्छ बनाया जाये, इसके लिए यहां पर आने-जाने वाले लोंगों को प्रेरित किया जाये, जगह-जगह पर रखे कूड़ेदान में ही कचरा व अपशिष्ट को रखा जाये, अन्यत्र जगहों पर न फेका जायें, इसके लिए लोगों को जानकारी दी जाये, जिससे परिसर की स्वच्छता बनी रहें।
इस मौके पर जिलाधिकारी ने इंको प्वाइंट परिसर में संचालित सोन प्रेरणा कैफे की स्थिति का जायजा भी लिये, मौके पर उपस्थित कैफे संचालनकर्ता से वार्ता कर दुकान संचालन में किसी प्रकार की समस्या होती है के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किये, जिस पर संचालनकर्ता द्वारा बताया कि किसी प्रकार की समस्या नहीं है, यहां पर आने-जाने वाले वाले द्वारा दुकान में उपलब्ध सामग्री आदि की खरीददारी की जाती है। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मी से वार्ता कर सुरक्षा के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त किये, जिस पर सुरक्षा कर्मी द्वारा बताया गया कि यहां पर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखी जाती है, लोगों को किसी प्र्रकार की सुरक्षा से जुड़े परेशानी न हो, का पूरा ध्यान रखा जाता है।

सिलेंडर लोड पिकअप में ट्रक ने पीछे से मारा टक्कर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *