एसीसी ग्रेडिंग यूनिट सलाईबनवा का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी सोनभद्र –जिलाधिकारी बी एन सिंह ने आज ग्रेडिंग यूनिट एसीसी सिमेन्ट सलाई बनवा स्थल का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए तथा टेंडर प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से पूर्ण की जाए। उन्होंने सड़क किनारे लगे खंभों को हटाने के कार्य को प्राथमिकता पर कराने के निर्देश दिए और कहा कि विद्युत विभाग आवश्यक एस्टीमेट तैयार कर लोक निर्माण विभाग को उपलब्ध कराए, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए।

जिलाधिकारी ने परिसर के आसपास वृक्षारोपण कराने पर भी विशेष जोर दिया और पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से इसे आवश्यक बताया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्रेडिंग यूनिट ए0सी0सी0 सिमेन्ट परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश भी दिए। उन्होने कहा कि वन विभाग से सम्बन्धित जो कार्यवाही होनी है उसे यथाशीघ्र पूर्ण कर लिया जाये इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वागीश कुमार शुक्ला, जिला विकास अधिकारी हेमंत कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी ओबरा विवेक कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अभियंता शैलेश सिंह ठाकुर, उपायुक्त उद्योग अधिकारी विनोद कुमार चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

खनन न्यूज-भूजल दोहन को रोकने, क्षेत्र को हरा भरा बनाने के लिए बड़ी पहल है। अपर मुख्य सचिव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *