समस्त विभागों से लाभान्वित अल्पसंख्यक समुदाय की सूचना का कराया जाए संकलन-जिलाधिकारी सोनभद्र

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया इस मौके पर
, जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह, पूर्व राज्यसभा सांसद रामसकल जी, अपर जिलाधिकारी वि.रा. मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोनभद्र, जिला सैनिक एवं पुनर्वास अधिकारी सोनभद्र, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी सोनभद्र सहित अन्य अधिकारीगण,अल्पसंख्यक समुदाय के लोग उपस्थित रहे।

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का अभिवादन किया गया तथा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के उद्देश्य एवं महत्व पर प्रकाश डाला गया अल्पसंख्यक समुदाय हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए चर्चा की गयी।
अल्पसंख्यक अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में 5.98 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी है जिसमें अधिकांश आबादी मुस्लिम वर्ग की है उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त 21 मदरसा संचालित है जिसमें 07 सेकेंड्री स्तर के है। उक्त 07 मदरसा के कक्षा 10 एवं 12 के बच्चे मदरसा बोर्ड परीक्षा 2026 में सम्मिलित होंगे। यह भी बताया गया कि अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों की शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना चलाई जाती है, जिसमें विगत 8 वर्षों में (2017-2025) में जनपद सोनभद्र के 14298 छात्र छात्राओं के खातों में सात करोड़ ग्यारह लाख बाइस हजार आठ सौ चौरासी रूपए (7,11,22884) की धनराशि प्रेषित की गयी हैं साथ ही जनपद सोनभद्र में एक मात्र अनुदानित मदरसा को प्रधानमंत्री पोषण योजना (एम0 डी0 एम0) से आच्छादित कर लिया गया है। बैठक में अन्य गणमान्य द्वारा भी अपने विचार प्रकट किए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि समस्त विभागों को पत्र प्रेषित कराने के निर्देश दिए गए ताकि प्रत्येक विभाग से लाभान्वित होने वाले अल्पसंख्यक आबादी की सूचना संकलित हो सके साथ ही मदरसों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा परिवेश निर्धारित करने का भी निर्देश दिए।

झपट्टामार गैंग के 3 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, 18 मोबाइल फोन, नकदी व महिला वेशभूषा बरामद 

अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन वृहद रूप से जनपद के सभी मदरसा परिक्षेत्र के बच्चों, अभिभावकों के साथ किया गया। जिसमें मदरसा कादरिया गर्ल्स कालेज मल्देवा दुद्धी में वृहद दिक्षांत समारोह एवं अल्पसंख्यक अधिकार दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, पुलिस विभाग एवं आस पास के मदरसा के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में अच्छे शिक्षण कार्य एवं प्रबंध हेतु अनुदानित मदरसा दारूल उलूम कादरिया नूरिया बंगारू के शिक्षक श्री मोहम्मद मसूद रजा को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *