पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी की अनूठी पहल

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा ऊर्जा संरक्षण, पेट्रोलियम बचत एवं पर्यावरण सुरक्षा के संबंध में किए जा रहे राष्ट्रव्यापी आह्वान के क्रम में जनपद सोनभद्र में भी प्रशासन द्वारा सकारात्मक पहल प्रारम्भ की गई है। इसी क्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की है कि पेट्रोलियम उत्पादों की बचत हेतु आपसी समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त रूप से क्षेत्र भ्रमण, बैठक, सम्पूर्ण समाधान दिवस, थाना दिवस, किसान दिवस एवं मासिक समीक्षा बैठकों में प्रतिभाग करें, जिससे अनावश्यक ईंधन खपत को कम किया जा सके।

ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश देते हुए आज जिलाधिकारी चर्चित गौड़ अपने आवास से कलेक्ट्रेट कार्यालय पैदल पहुंचे। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रहित में किए गए छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े परिवर्तन का आधार बनते हैं तथा ईंधन बचत प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपेक्षा की कि सप्ताह में कम से कम दो दिवस ऐसे निर्धारित किए जाएं, जब फील्ड भ्रमण न हो, उस दिन कार्यालय आने-जाने हेतु बस, ई-रिक्शा एवं अन्य सार्वजनिक परिवहन साधनों का उपयोग किया जाए। साथ ही विभागीय बैठकों को अधिकाधिक ऑनलाइन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किए जाने पर भी बल दिया जाये, ताकि समय, संसाधन एवं पेट्रोलियम की बचत सुनिश्चित की जा सके।

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अपील करते हुए कहा कि पेट्रोलियम उत्पाद सीमित प्राकृतिक संसाधन हैं। अतः छोटी दूरी तय करने के लिए पैदल चलने, साइकिल एवं सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की आदत विकसित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ईंधन की बचत केवल आर्थिक मजबूती ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य से भी जुड़ा हुआ विषय है।

जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम कठपुरवा का किये औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *