पारादीप बंदरगाह से पकड़े गए दो संदिग्ध कबूतर, पैरों में लगे मिले इलेक्ट्रिकल डिवाइस

पारादीप बंदरगाह, 24 दिसंबर (आईएएनएस)। ओडिशा के पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल से दो संदिग्ध कबूतरों को पकड़ा गया है, जिनके जरिए निगरानी उपकरण ले जाने का संदेह था। पक्षियों के पैरों में छोटे-छोटे इलेक्ट्रिकल डिवाइस लगे हुए मिले है।

दरअसल, कबूतरों को सबसे पहले पारादीप बंदरगाह के प्रतिबंधित क्षेत्र में देखा गया था, जिससे स्थानीय लोगों के बीच चिंता फैल गई। हालांकि, बाद में उन्हें पारादीप इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल (पीआईसीटी) पर एक जहाज में बैठे देखा गया। इस दौरान टर्मिनल में काम करने वाले श्रमिकों ने इसकी सूचना कंपनी को दी, जिसने बाद में पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने मामले की जांच करने के बाद वन विभाग को सूचित किया और दोनों संदिग्ध कबूतरों को पकड़ने के लिए कुजांग वन रेंज के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों कबूतरों को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया और विभाग की हिरासत में ले लिया गया है।

कुजांग रेंज अधिकारी कार्तिकेश्वर खंडाई के अनुसार, कबूतरों की एक स्थानीय पशु चिकित्सक द्वारा जांच की गई, जिसने पुष्टि की कि वे स्वस्थ हैं। उनके पैरों से जुड़े उपकरणों के उद्देश्य का पता और विश्लेषण के लिए राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला में भेजा गया है।

फिलहाल अधिकारी मामले की जांच के बाद आगे की जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।

–आईएएनएस

एफएम/एफजेड

लेबनान से अपने नागरिकों को निकालने के लिए जर्मनी ने भेजा वायुसेना का विमान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *