एली अवराम ने बताया, ‘इलू इलू 1998’ में कैसा है उनका किरदार

मुंबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अभिनेत्री एली अवराम अपनी अपकमिंग फिल्म ‘इलू इलू 1998’ की रिलीज को लेकर तैयार हैं। अभिनेत्री ने फिल्म में अपने किरदार के बारे में जानकारी दी। एली ने बताया कि वह फिल्म में गोवा की कैथोलिक अंग्रेजी शिक्षिका की भूमिका निभा रही हैं।

अभिनेत्री फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को फिल्म की कहानी के साथ जोड़े रखती हैं।

रोमांस-कॉमेडी और इमोशन्स से भरी फिल्म ‘इलू इलू 1998’ का निर्देशन अजिंक्य बापू फाल्के ने किया है।

फिल्म के बारे में एली ने कहा, “जब मैंने पहली बार ‘इलू इलू 1998’ की स्क्रिप्ट पढ़ी, तो मैं तुरंत पिंटो के किरदार की ओर आकर्षित हो गई। मैं फिल्म में गोवा की कैथोलिक अंग्रेजी शिक्षिका की भूमिका निभा रही हूं।”

अभिनेत्री ने अपने किरदार के बारे में आगे बताया, “वह उत्साह से भरी मजबूत महिला है, जिसकी जिंदगी में कई मुश्किलें भी हैं। मैंने उस किरदार को एक रोमांचक चुनौती के रूप में देखा।”

अभिनेत्री ने आगे बताया, “मराठी सिनेमा में शुरुआत करना एक कलाकार के रूप में मेरे लिए विकास से भरा था और मैं इसे लेकर उत्सुक थी। जैसे ही मैंने टाइटल सुना, मैंने कहा ओ गॉड, इलू इलू! मैं इसमें हूं। यह फिल्म 90 के दशक के लिए मेरे प्रेम पत्र जैसा है। फैशन, संगीत, नाटक के साथ मैं फिल्म में काम करने को उत्सुक हूं। बस इतना ही कहूंगी कि 1998 बुला रहा है और मैं पूरी तरह से फिल्मी अंदाज में इसे अपनाने के लिए तैयार हूं।”

रेखा गुप्ता के साथ दिल्ली कैबिनेट के 6 मंत्री भी लेंगे शपथ, रामलीला मैदान में होगा समारोह

फिल्म ‘इलू इलू 1998’ 31 जनवरी को रिलीज होगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘किस-किस को प्यार करूं 2’ भी है, जिसमें वह कपिल शर्मा के साथ दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार हैं।

हिट कॉमेडी फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं’ के बहुप्रतीक्षित सीक्वल की शूटिंग आधिकारिक तौर पर मुंबई में शुरू हो चुकी है। अनुकल्प गोस्वामी के निर्देशन में तैयार फिल्म में कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म के सीक्वल के निर्माता रतन जैन, गणेश जैन और अब्बास-मस्तान हैं, जिसका निर्माण वीनस वर्ल्डवाइड एंटरटेनमेंट के तहत अब्बास मस्तान फिल्म प्रोडक्शन ने किया है।

फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ में एली अवराम, अभिनेता कपिल शर्मा के साथ मनजोत सिंह, अभिनेत्री साई लोकुर, जेमी लीवर, अरबाज खान, मंजरी फडनीस, सिमरन कौर मुंडी, वरुण शर्मा, सुप्रिया पाठक, शरत सक्सेना और मनोज जोशी जैसे कलाकार अहम भूमिका में नजर आ सकते हैं। निर्माताओं ने स्टारकास्ट को लेकर पुष्टि नहीं की है।

–आईएएनएस

एमटी/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *