नारी शक्ति ने हमेशा देश और परिवार को सजाने का काम किया : सम्राट चौधरी

पटना, 8 मार्च (आईएएनएस)। बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कहा कि नारी शक्ति को जब भी मौका मिला है, देश और परिवार को सजाने का काम किया है।

पटना में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज गौरव का दिन है। पूरी दुनिया में आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। राष्ट्रीय स्तर पर जिस तरह महिलाओं को आगे लाने का काम किया जा रहा है, वह ऐतिहासिक है।

उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आज कई लोगों के सपने को साकार यदि किसी ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देकर किया तो वह मोदी सरकार है।

उन्होंने कहा कि बिहार में जब एनडीए की सरकार आई तब पंचायती राज और नगर निकाय के चुनाव में आरक्षण देने का काम किया गया। मैं तो कहता हूं कि जहां 50 प्रतिशत आरक्षण सरकार ने दिया, लेकिन आज प्रदेश में पंचायत और नगर निकाय में जो महिलाएं नेतृत्व कर रही हैं, उनकी संख्या 60 प्रतिशत से अधिक है।

उन्होंने बिहार में 2025-2026 के लिए पेश बजट की भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंचायतों में जो कन्या विवाह मंडप बनाने का काम किया जाएगा, उससे गरीब परिवार को शादी करने के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा, गांव में ही बेटियों की शादी हो जाएगी। महिलाओं के लिए बस भी चलाई जाएगी, जिसमें चालक और कंडक्टर भी महिलाएं होंगी।

दिल्ली में भाजपा करेगी शानदार प्रदर्शन, पार्टी तय करेगी सीएम फेस : हिमंत बिस्वा सरमा

उन्होंने महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी भारत और बिहार को श्रेष्ठ बनाने में योगदान दें।

–आईएएनएस

एमएनपी/एबीएम/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *