जिला सेवायोजन कार्यालय सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन

मीडिया हाउस न्यूज एजेन्सी सोनभद्र-जिला सेवयोजन अधिकारी सोनभद्र ने अवगत कराया है की जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र द्वारा जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार देने के लिए दिनांक 16.07.2025 को प्रातः 10:00 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में रोजगार मेला का आयोजन किया गया है, जिसमें निजी क्षेत्र की लगभग 13 कम्पनियां प्रतिभाग करेंगी जिसमें सी०पी०पी०एल०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, सूद ऑटो मोबाईल्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, गौतम सोलर प्रा० लि०, नोएडा, वी०टी०सी० ट्रेडविंग्स प्रा० लि०, नोएडा, स्वाभिमान फाईनेन्स प्रा० लि०, रावर्ट्सगंज, सोनभद्र, क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लि०, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, डीसेट्स, फरीदाबाद, मीडलैण्ड माइक्रोफीन, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, वज्र एल०ई०डी० सोल्यूशन्स प्रा०लि०, राबर्ट्सगंज, सोलेरा इण्डस्ट्रीज प्रा०लि०, मधुपुर, सोनभद्र, विन्ध्य ऑटो सेल्स (हिरो एजेन्सी), राबर्ट्सगंज, सोनभद्र, फ्लीफ कार्ट, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं श्रीराम फाईनेन्स, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र इत्यादि कम्पनियों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएगी। समस्त इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों का साक्षात्कार नियोजकों द्वारा जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड (जिला अस्पताल के सामने) लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में लिया जायेगा। यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है। इस हेतु कोई यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

जिलाधिकारी ने मिनी स्टेडियम कठपुरवा का किये औचक निरीक्षण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *