कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकी फंसे

श्रीनगर, 17 मार्च (आईएएनएस)। उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के राजवार इलाके के क्रुम्भूरा (जचलदारा) गांव में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया।

अधिकारियों के अनुसार, अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने छिपे हुए आतंकवादियों को घेर लिया। जब आतंकवादियों ने खुद को सुरक्षाबलों से घिरा देखा तो उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि इलाके में दो से तीन आतंकवादी फंसे हुए हैं। आतंकवादियों के सभी निकास मार्गों को बंद किया जा रहा है।”

भारतीय सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और विशेष अभियान समूह (एसओजी) की संयुक्त टीम ने खतरे को खत्म करने के लिए एक समन्वित अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने इलाके को सील कर दिया है और सफल ऑपरेशन सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए गए हैं। इलाके में रहने वाले नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे अपनी सुरक्षा के लिए घर के अंदर रहें और मुठभेड़ स्थल के पास न जाएं।

अधिकारियों ने बताया कि स्थिति अभी भी सक्रिय है और इस पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। फिलहाल, अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

बता दें कि सीमा पार पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में बैठे अपने आकाओं के आदेश पर आतंकवादियों ने अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं। खुफिया एजेंसियों का मानना ​​है कि 2024 में शांतिपूर्ण, जन-भागीदारी वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पाकिस्तान में बैठे आतंकवादी आका हताश हो गए हैं।

पन्ना हादसा : मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा दे मोहन सरकार : उमंग सिंह सिंघार

हाल ही में आतंकवादियों ने कठुआ जिले में तीन नागरिकों की हत्या कर दी, जिनमें एक 14 वर्षीय लड़का भी शामिल था।

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *