राष्ट्रीय एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित

मीडिया हाउस न्यूज़ एजेंसी 12ता.सोनभद्र-जिला युवा कल्याण एवं प्रा0वि0द0 अधिकारी सोनभद्र शशि भूषण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं को प्रोत्साहित कर समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी की भावना को विकसित करना तथा इस प्रकार एक अच्छे नागरिक के रूप में उनकी व्यक्तिगत क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग द्वारा प्रति वर्ष राज्य स्तरीय विवेकानन्द यूथ अवाॅर्ड प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार युवाओं को विकास कार्यक्रमों के विभिन्न क्षेत्रों यथा-खेलकूद, सामाजिक वृक्षारोपण, परिवार कल्याण, अल्पबचत, रक्तदान, नशामुक्ति, जल संरक्षण, पुस्कालय एवं वाचनालय की स्थापना एवं संचालन, जैविक खेती, सौर उर्जा संयंत्र स्थापना, स्वच्छता कार्यक्रम, राष्ट्रीय एकीकरण, साक्षरता, आपदा प्रबन्धन, मतदाता जागरूकता, स्वास्थ्य, अनुसंधान, कला, संस्कृति और सहित्य, मानव अधिकारों को बढ़ावा देना, पर्यटन, पारम्परिक चिकित्सा, सक्रिय नागरिकता, सामुदायिक सेवा, खेल और शौक्षिक उत्कृष्टता एवं स्मार्ट लर्निंग इत्यादि क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यो हेतु विशिष्ट उपलब्धियां प्राप्त करने वाले 15 से 35 वर्ष(आयु का निर्धारण 01 जनवरी को नामांकन समय के अनुसार किया जाएगा) के युवाओं को उनके द्वारा विगत 03 वर्षो के कार्यो/उपलब्धियों के आधार पर दिया जाता है। पुरस्कार के लिए आवेदनहेतु निर्धारितकार्य की अवधि 3 वर्ष-वर्ष 2022-23 हेतु-01 अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2022 तक की अवधि में किये कार्यो हेतु वर्ष 2023-24 हेतु-01 अप्रैल, 2020 से 31 मार्च, 2023 तक की अवधि में किये कार्यो हेतु निर्धारित अवधि में उपरोक्त उल्लिखित क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले युवाओं द्वारा युवा कल्याण विभाग द्वारा निर्धारित प्रारूप पर प्रस्ताव सम्बन्धित साक्ष्यों के साथ मूल रूप (बुकलेट फाॅर्म में) 3 सेटों में जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र कमरा नम्बर 68 व 69 में जमा किया जाएगा। जिलाधिकारी की संस्तुति से जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी द्वारा उक्त प्रस्ताव महानिदेशालय प्रेषित किये जायेंगे। सम्बन्धित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय में प्रस्ताव उपलब्ध कराने की अन्तिम तिथि-वर्ष 2022-23 हेतु 19 जून, 2023, वर्ष 2023-24 हेतु 30 अगस्त, 2023 निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पुरस्कार हेतु आवेदन करने के लिए शर्ते निर्धारित की गयी है। इस आवेदन के लिए आवेदक युवा को उत्तर प्रदेश का नागरिक होना अनिवार्य है, पुरस्कार जीवन काल में एक ही बार प्रदान किया जाएगा, किसी सरकारी सेवा में अर्थात केन्द्र/राज्य सरकार, सार्वजनिक उपक्रमों, विश्वविद्यालयों, स्कूल/कालेज आदि में कार्यरत व्यक्ति पुरस्कार पात्र नहीं होगा।

पीएमकेएसवाई मद से धन आंवटन केंद्र व राज्य सरकार की प्राथमिकता में नहीं,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *