घर वाले डाल रहे थे शादी का दवाब, लड़की ने रची अपहरण की साजिश, पुलिस ने खोज निकाला

नोएडा, 20 सितंबर (आईएएनएस)। नोएडा में उस समय सनसनी मच गई जब दिनदहाड़े एक लड़की के अपहरण होने की सूचना पुलिस को मिली। उसके बाद पुलिस ने आनन-फानन में कई टीमों का गठन किया और लड़की के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया। जिसके बाद पुलिस ने लड़की को सकुशल निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के पास से बरामद कर लिया है।

दरअसल, नोएडा के थाना-113 में शुक्रवार को दिनदहाड़े एक लड़की के अपहरण करने की सूचना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया। युवती के भाई ने जिस जगह घटनास्थल बताया था, उस जगह के फुटेज में पुलिस को कुछ नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस को मामला संदिग्ध लगा।

पुलिस ने लड़की के फोन को सर्विलांस पर लगाया और उसकी तलाश शुरू की। युवती के भाई ने बताया था कि अपहरण के बाद उसकी बहन से उसकी बात हुई है। डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने बताया कि जैसे ही पुलिस को लड़की के अपहरण होने की सूचना प्राप्त हुई तुरंत कई टीमों का गठन किया गया और लड़की को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से ढूंढ निकाला गया।

लड़की से जब पुलिस ने पूछताछ की तो पता चला कि उस पर घरवालों ने शादी करने का प्रेशर बनाया हुआ था। जिसके कारण उसने अपहरण की पूरी योजना बनाई और वो घर से भाग जाना चाहती थी। वो बस से निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन भी पहुंच गई थी।

लड़की ने भी अपने बयान में बताया है कि उस पर लगातार परिजन और रिश्तेदार शादी के लिए दबाव बना रहे थे। लेकिन, वह अपना भविष्य बनाना चाहती है। इसलिए उसने अपने अपहरण की साजिश रची थी।

सरायकेला : अधजला शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

वहीं, पहले विकास यादव नामक युवक ने बताया था कि वह अपनी बहन को एक ऑटो में बिठाकर नौकरी के लिए निकल गया था। उसकी बहन एक क्लीनिक में काम करती है। उसकी बहन जहां पर ऑटो बदलने के लिए उतरी थी, वहीं से उसका अपहरण हो गया। हालांकि, बाद में पुलिस ने मामले का खुलासा कर दिया।

–आईएएनएस

पीकेटी/एबीएम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *