फारूक अब्दुल्ला ने किया सेना की कुर्बानी का अपमान : भाजपा नेता आरएस पठानिया

जम्मू, 11 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के नेता आरएस पठानिया ने नेशनल कांफ्रेंस के नेता डॉ. फारूक अब्दुल्ला की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने बयान से सेना की कुर्बानी का अपमान किया है।

भाजपा नेता ने कहा कि, भारतीय सेना ने देश की रक्षा व सीमाओं को हमेशा सुरक्षा प्रदान की है, लेकिन फारूक अब्दुल्ला द्वारा दिए गए बयान से सेना समेत पूरे देश का अपमान हुआ है।

दरअसल, फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि सैकड़ों की संख्या में ड्रग्स और उग्रवादी कहां से आ रहे हैं। बयान पर बढ़ते बवाल के बाद उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया और तर्क दिया कि अगर घुसपैठ हो रही है, तो उसकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा था कि बॉर्डर पर सेना की भारी तैनाती है, इसके बावजूद भारी मात्रा में घुसपैठ हो रही है और ड्रग्स की तस्करी की जा रही है। ऐसे में सवाल है कि सेना की भारी तैनाती के बावजूद ऐसा कैसे संभव है?हमारी बर्बादी में सब मिले हुए हैं।

–आईएएनएस

एससीएच/सीबीटी

FMG इंटर्न को मिलेगा ₹17,500 स्टाइपेंड, राज्य सरकार का बड़ा फैसला

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *