भारत गौरव ट्रेन में लगी भीषण आग, 10 यात्रियों की मौत, 20 अन्य घायल

मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी 26ता.लखनऊ। से रामेश्वरम जा रही भारत गौरव पर्यटक ट्रेन में आग लगने से आठ लोगों की मौत हो गई है. ट्रेन मदुरै रेलवे स्टेशन से लगभग 1 किमी दूर रुक गई. एक डिब्बे से शुरू हुई आग की लपटें तेजी से अगल-बगल के डिब्बे तक फैल गईं. आग लगने के कारण मची अफरा-तफरी के बीच यात्रियों ने तुरंत ट्रेन को खाली कर दिया और नीचे उतर गए. इस हादसे में जान गंवाने वाले सभी यात्री उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं.प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि आग ट्रेन में सवार श्रद्धालुओं द्वारा गैस सिलेंडर से खाना पकाने की गतिविधियों के कारण लगी. मदुरै जिला कलेक्टर एमएस संगीता ने कहा, ‘आज सुबह पर्यटक ट्रेन में लगी आग में 10 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हुई है. अन्य 20 घायलों को मदुरै के राजाजी गवर्नमेंट अस्पताल में भर्ती कराया गया है.’ आग बुझाने में शामिल रेलवे कर्मचारियों के अलावा पुलिस, अग्निशमन और बचाव सेवा कर्मियों ने डिब्बे से जले हुए शवों को बाहर निकाला.

ऊर्जा मंत्री ने प्रयागराज के प्रीपेड उपभोक्ताओं को आरसी जारी किये जाने के मामले को गम्भीरता से लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *