बारुण में बीपीएससी उत्तीर्ण शिक्षकों का पाँच दिवसीय प्रशिक्षण : आज प्रशिक्षण का तीसरा दिन

मीडिया हाउस 17ता.धर्मेन्द्र गुप्ता वृहस्पतिवार को औरंगाबाद जिले के बारुण प्रखण्ड में केशव मोड़ स्थित केशव हाई स्कूल में नवनियुक्त शिक्षकों का पाँच दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण (ओरिएंटेशन कार्यक्रम) का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा नवागत शिक्षकों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है

आज प्रशिक्षण के तीसरे दिन
प्रशिक्षण के आरंभ होने से पहले चेतना सत्र में सभी शिक्षकों ने भाग लिया फिर प्रशिक्षण दो सत्र में बटा था प्रथम सत्र बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे बीआरपी (समावेशी शिक्षा) लाल बहादुर ने विस्तार से बताया
साथ ही समावेशी शिक्षा के सम्प्रत्यों , उद्देश्यों एवं लक्ष्यों के बारे में एवं प्रखण्ड दिव्यांगता पंजी के बारे में नवागत शिक्षकों जानकारी दी गयी ।
यूडीआईडी कार्ड बनने की प्रक्रिया , मिलने वाले लाभ इत्यादि का बारे में विस्तार से बताया गया । विभाग द्वारा विभिन्न प्रकार के मिलने वाले छात्रवृत्तियों के बारे में भी नवागत शिक्षकों को जानकारी दी गयी ।

द्वितीय सत्र में नवागत शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रखण्ड लेखा सहायक कुश कुमार ने विभिन्न प्रकार के
लेखा संधारण संबंधित जानकारी नवागत शिक्षकों को दिया गया
प्रशिक्षण के दौरान , कुश कुमार बीआरपी रेवती रमन शर्मा , सतीश कुमार , संसाधन शिक्षक श्याम बाबू , बीपीएम संजीव कुमार , रोशन कुमार , एवं मो० समीम उपस्थित रहे ।

मोतिहारी में दवा व्यवसायी को बदमाशों ने गोली मार घायल कर नकदी व आभूषण लूटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *