वाराणसी के मिंट हाउस में विदेशी पर्यटकों ने खेली होली, एक-दूसरे को लगाया गुलाल

वाराणसी, 14 मार्च (आईएएनएस)। देशभर में होली का त्योहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस बीच, यूपी के वाराणसी में विदेशी पर्यटकों ने होली का जश्न मनाया।

वाराणसी के मिंट हाउस में विदेशी पर्यटकों द्वारा होली मनाई जाती है, यह परंपरा पिछले 20 सालों से चली आ रही है। इस दौरान विदेशी पर्यटकों ने होली के गीत पर डांस किया। साथ ही उन्होंने एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

एक विदेशी पर्यटक ने होली को लेकर अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार भारत आया हूं और रंगों के पर्व में शामिल होकर काफी अच्छा लग रहा है।

इससे पहले वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गायकों की टोली ने लोक गीत के जरिए समा बांधा। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

लोक गायक अमलेश ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि काशी में होली का आनंद अलग ही है। यहां होली के रंग से कोई नहीं बच पाता है और यही बनारस का मजा है।

स्थानीय निवासी डॉ. प्रीति उपाध्याय ने बताया कि आज वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर होली मनाई गई। यहां होली खेलकर काफी अच्छा लगा और एक-दूसरे को रंग लगाकर बधाई भी दी गई।

वहीं, स्थानीय निवासी सुधा ने कहा कि आज गंगा किनारे होली खेली गई और मुझे काफी मजा आया है। मैं सभी को होली की बधाई देती हूं।

–आईएएनएस

एफएम/केआर

प्रेरणादायक कहानी है अरशद वारसी-मेहर विज की 'बंदा सिंह चौधरी', हर भारतीय को होना चाहिए रूबरू

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *