गोविंद डोटासरा 'झूठ का ढोल', कोई भी आकर बजा जाता : राजस्थान के मंत्री सुरेश रावत

अजमेर, 23 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की गई बयानबाजी पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने गुरुवार को विपक्षी दल पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से चिढ़ है।

सुरेश सिंह रावत ने कहा कि राजस्थान और मध्य प्रदेश के मध्य नदी जोड़ो परियोजना में राजस्थान के शब्द “रा” और मध्य प्रदेश के शब्द “म” को जोड़ा गया है। रावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा राजस्थान की 40 प्रतिशत जनसंख्या को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे महत्वपूर्ण प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने कहा कि डोटासरा “झूठ का ढोल” हैं, जिसे कोई भी बजा सकता है। उन्होंने कांग्रेस पर ईआरसीपी (पूर्वी राजस्थान कैनाल प्रोजेक्ट) पर झूठ की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में इस परियोजना के लिए बजट तक नहीं दिया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस परियोजना के तहत 10 हजार करोड़ के कार्यों का शिलान्यास किया है।

रावत ने यह भी कहा कि कांग्रेस को राम के नाम से चिढ़ है। इसे राम जल सेतु लिंक परियोजना से जोड़ते हुए कहा कि इस परियोजना से राजस्थान की 40 प्रतिशत जनसंख्या को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस परियोजना पर काम कर रहे हैं, जिससे पूर्वी राजस्थान की पेयजल और सिंचाई समस्याओं का समाधान होगा।

मैंने कभी हिंदी भाषा का विरोध नहीं किया : पवन कल्याण

रावत ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि गोविंद सिंह डोटासरा अपनी झूठी बयानबाजी से कांग्रेस की स्थिति और खराब कर रहे हैं, जो पहले ही उपचुनावों में जनता से करारी चोट खा चुकी है। उन्होंने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार में ईआरसीपी के लिए कोई बजट नहीं दिया गया, जबकि मोदी सरकार ने इस परियोजना को आगे बढ़ाया और इसे राष्ट्रीय महत्व की परियोजना बना दिया।

सुरेश सिंह रावत ने कांग्रेस से अपील की कि वह झूठ की राजनीति से बाहर आकर जनता के हित में काम करें।

–आईएएनएस

पीएसएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *