ग्रैमी 2025 : भारतीय मूल की चंद्रिका टंडन ने एल्बम 'त्रिवेणी' के लिए जीता पुरस्कार

लॉस एंजिल्स, 3 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय-अमेरिकी गायिका चंद्रिका टंडन ने एल्बम ‘त्रिवेणी’ के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी पुरस्कार जीता। उन्होंने रिकी केज और अनुष्का शंकर को पछाड़कर यह सम्मान जीता।

रविवार को 67वें ग्रैमी का आयोजन रिकॉर्डिंग अकादमी ने लॉस एंजिल्स के क्रिप्टो डॉट कॉम एरिना में किया।

चंद्रिका ने अपने सहयोगियों, दक्षिण अफ्रीकी बांसुरी वादक वाउटर केलरमैन और जापानी सेलिस्ट इरु मात्सुमोतो के साथ यह पुरस्कार जीता।

चंद्रिका के साथ बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में रिकी केज का ब्रेक ऑफ डॉन, रयूची सकामोटो का ओपस, अनुष्का शंकर का चैप्टर सेकंड: हाउ डार्क इट इज बिफोर डॉन और राधिका वेकारिया का वॉरियर्स ऑफ लाइट शामिल थे।

न्यूयॉर्क में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक पोस्ट शेयर करते हुए चंद्रिका को बधाई दी। चंद्रिका पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंद्रा नूई की बहन हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट पर लिखा, “त्रिवेणी के लिए बेस्ट न्यू एज, एम्बिएंट या चैंट एल्बम श्रेणी में ग्रैमी अवार्ड जीतने पर चंद्रिका टंडन को बधाई! प्राचीन मंत्रों, बांसुरी और सेलो का एक मंत्रमुग्ध करने वाला मिश्रण है। ‘त्रिवेणी’ संगीत की सार्वभौमिक भाषा के माध्यम से संस्कृतियों और परंपराओं को जोड़ता है।”

उन्होंने आगे लिखा, “उनकी कृतियां प्रतिभा और रचनात्मकता का एक उल्लेखनीय मिश्रण एक उद्देश्य के साथ दिखाती है। मैं उनकी निरंतर सफलता और वैश्विक मान्यता की कामना करता हूं।”

इस बीच बता दें, ग्रैमी ने कई कारण से सुर्खियां बटोरी। इस बार रैपर कान्ये वेस्ट और उनकी पत्नी बियांका सेंसरी को पुलिस ने इवेंट से बाहर निकाल दिया।

एचएमपीवी को लेकर सिक्किम सरकार ने जारी की हेल्‍थ एडवाइजरी

साथ ही हॉलीवुड स्टार विल स्मिथ ने 94वें अकादमी पुरस्कार के दौरान 2022 में हुई थप्पड़ की घटना के बाद वापसी की।

वैरायटी डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार स्मिथ ने पियानो पर हर्बी हैनकॉक का परिचय देकर सेगमेंट की शुरुआत की और बाद में “विकेड” स्टार सिंथिया एरिवो का परिचय कराया, जिन्होंने “फ्लाई मी टू द मून” गीत गाया था।

–आईएएनएस

एमटी/एएस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *