जीआरपी ने डीडीयू जंक्शन पर युवक के पास से 25 लाख की नकदी बरामद की

चंदौली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जीआरपी ने रविवार को एक युवक के पास से पं. दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जंक्शन के फुट ओवर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान 25 लाख रुपये की नकदी बरामद की है। जीआरपी ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ में वह नकदी को लेकर कोई ठोस वजह नहीं बता सका।

आरोपी की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना निवासी आलोक कुमार दुबे के रूप में हुई है। वह वाराणसी से पश्चिम बंगाल नकदी लेकर जा रहा था। बरामद रुपये की जानकारी जीआरपी ने आयकर विभाग को दे दी है।

प्रयागराज अनुभाग के सीओ जीआरपी कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि रविवार को जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह और उनकी टीम डीडीयू रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज की सीढ़ियों पर सघन चेकिंग कर रही थी।

इस दौरान टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। उसे रोककर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम आलोक कुमार दुबे बताया। साथ ही कहा कि वह पश्चिम बंगाल के 24 परगना का रहने वाला है। उसके पास एक बैग था, जब उसकी तलाशी ली गई तो उसमें 25 लाख 30 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई। इतनी धनराशि रखने व ले जाने के संबंध में पूछताछ की गई, तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।

उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में आयकर विभाग को सूचना दे दी गई है। जरूरी कार्रवाई का जी रही है। अभी तक की पूछताछ से पता चला है कि ये हवाला का पैसा है। आलोक इस पैसे को बनारस से लेकर पश्चिम बंगाल जा रहा था।

डब्ल्यूपीएल 2025 : ऑलराउंडर मैथ्यूज की बदौलत मुंबई इंडियंस ने यूपी वॉरियर्स को छह विकेट से हराया

बता दें कि जीआरपी टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ ही एसआई जितेंद्र कुमार मौर्य, हेड कांस्टेबल निर्भय सिंह, कांस्टेबल अनूप कुशवाहा शामिल थे।

–आईएएनएस

एफजेड/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *