मैं चाहता हूं कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बनें : भरत गोगावले

मुंबई, 24 नवंबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सत्तासीन गठबंधन ‘महायुति’ को भारी बहुमत मिला है। भाजपा ने अकेले 132 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है।

‘महायुति’ में शामिल एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी का प्रदर्शन भी ठीक रहा है। कुल 288 सदस्यों वाली विधानसभा में गठबंधन ने 236 सीटों पर जीत दर्ज की है। शिवसेना ने 57 और एनसीपी ने 41 सीटें जीती हैं।

महाराष्ट्र में मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद से अब राज्य के अगले मुख्यमंत्री को लेकर चर्चा तेज होने लगी है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे हैं क्योंकि भाजपा 132 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है। भाजपा के जीते हुए विधायक भी मानते हैं कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को बनना चाहिए। वहीं, एनसीपी के नेता अजित पवार को अगला मुख्यमंत्री बनाने के पक्ष में हैं।

इन चर्चाओं के बीच शिवसेना नेता भरत गोगावले ने रविवार को आईएएनएस से कहा कि महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बैठक होनी है जिसमें मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। बैठक में अगले सीएम का नाम तय होगा।

यह पूछे जाने पर कि वह किसे मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं, गोगावले ने कहा है कि हर दल के नेता को लग रहा है कि उनके दल से मुख्यमंत्री होना चाहिए। मैं समझता हूं कि एक बार फिर एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनना चाहिए।

महाराष्ट्र की अगली सरकार में कैबिनेट में शामिल होने की संभावना के बारे में उन्होंने कहा, “इस बार मुझे विश्वास है कि मुझे मिनिस्ट्री मिलेगी।”

जम्मू-कश्मीर में अनुच्‍छेद-370 की बहाली के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस लड़ेगी : तारिक भट

–आईएएनएस

डीकेएम/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *