तमिलनाडु के नए मुख्य सचिव बने आईएएस अधिकारी एन. मुरूगनंदम

चेन्नई, 19 अगस्त (आईएएनएस)। तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को वरिष्ठ आईएएस अधिकारी एन. मुरूगनंदम को मुख्य सचिव नियुक्त किया। वे वर्तमान मुख्य सचिव शिव दास मीना की जगह लेंगे।

तमिलनाडु सरकार के आदेश के अनुसार, शिव दास मीना को तमिलनाडु रियल एस्टेट नियामक प्राधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आईएएस अधिकारी एन. मुरूगनंदम तमिलनाडु के 50 वें मुख्य सचिव होंगे। 1991 बैच के आईएएस अधिकारी मुरूगनंदम को मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन का करीबी माना जाता । उन्होंने आईआईएम से एमबीए भी किया है।

जानकारी के अनुसार, नए मुख्य सचिव ने तमिलनाडु सरकार में विभिन्न वरिष्ठ पदों पर कार्य किया है, जिसमें वित्त सचिव का पद भी शामिल है। मुरूगनंदम की पत्नी सुप्रिया साहू वर्तमान में तमिलनाडु सरकार के स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव हैं।

उल्लेखनीय है कि नए मुख्य सचिव की नियुक्ति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन की अमेरिका यात्रा से ठीक पहले हुई है। सीएम स्टालिन 22 अगस्त को अमेरिका दौरे पर रवाना होंगे।

इससे पहले रविवार को तमिलनाडु रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के अध्यक्ष के रूप में मौजूदा मुख्य सचिव शिव दास मीना को नियुक्त किया गया था।

अक्टूबर में सेवानिवृत्त होने वाले शिव दास मीना को पांच साल के लिए टीएनआरईआरए का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। आवास एवं शहरी विकास विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य सरकार द्वारा गठित चयन समिति की सिफारिश के बाद शिव दास मीना को तमिलनाडु रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इससे पहले रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी के पूर्व अध्यक्ष के. ज्ञानदेसीकन का कार्यकाल फरवरी 2024 में समाप्त हो गया था।

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र

–आईएएनएस

एफएम/एसकेपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *