अगर भारत में ओलंपिक होते हैं तो यह देश के लिए गर्व की बात होगी : योगेश्वर

नई दिल्ली, 15 मार्च (आईएएनएस)। ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने कहा है कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2036 ओलंपिक के लिए प्रयास कर रहे हैं और भगवान की कृपा से अगर ओलंपिक भारत में आयोजित होते हैं तो यह देश के लिए बहुत गर्व की बात होगी।

योगेश्वर ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, ”यह देखकर अच्छा लगता है कि हमारे पहलवान लगातार अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। हमारे पास कुश्ती में ओलंपिक में कांस्य और रजत पदक भी है। हमारा प्रयास रहेगा कि हम 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक में गोल्ड जीतें।”

उन्होंने कहा , ”हमने ओलंपिक में जो हासिल किया है, हम चाहेंगे कि मौजूदा पहलवान भविष्य में हमसे अच्छा प्रदर्शन करें।”

–आईएएनएस

आरआर/

वाराणसी नगर निगम का बड़ा फैसला, नवरात्र में नहीं खुलेंगी मांस की दुकानें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *