इस मौसम में खांसी जुकाम से हैं परेशान, तो आजमाएं ये नुस्खे

नई दिल्ली, 26 अगस्त (आईएएनएस)। बार‍िश के बाद मौसम में ठंडक आने के साथ सर्दी-जुकाम जैसी दिक्कतें आम हैं। ऐसे में खांसी और जुकाम से निपटने के लिए घरेलू नुस्खे काफी कारगर साब‍ित हो सकते हैं।

गले की खराश को शांत करने और खांसी को कम करने के लिए सबसे सरल उपाय है कि हम नमक के पानी से गरारा कर सकते है। एक गिलास गर्म पानी में लगभग आधा चम्मच नमक मिलाकर 15-30 सेकंड तक गरारे करने से गले की खराश से राहत मिलती है। आप इसे दिन में दो से तीन बार कर सकते हैं।

दूसरा घरेलू नुस्खा यह है कि अदरक के टुकड़ों को एक चुटकी दालचीनी और हल्दी के साथ पानी में उबालकर पेय तैयार कर लें। उसे छानकर सेवन करने से गेल को राहत मिलेगा।

वहीं तुलसी के पत्ते का काढ़ा बनाकर पीने पर खांसी-जुकाम से राहत मिलती है। तुलसी के पत्तों में एंटी माइक्रोबियल गुण होते हैं, जो खांसी को रोकने में सहायक होते हैं।

शहद, तुलसी की पत्तियां और काली मिर्च का पेस्ट बनाकर सेवन करने से खांसी और सर्दी से राहत मिलती है।

शहद में प्राकृतिक जीवाणुरोधी गुण होते हैं। ऐसे में गर्म पानी में शहद और ताजा निचोड़ा हुआ नींबू का रस मिलाकर पीने से गले की खराश और खांसी से राहत मिल सकती है।

चिकन सूप खांसी और जुकाम के लिए फायदेमंद होता है। पोषक तत्वों और हाइड्रेशन से भरपूर चिकन सूप गले की खराश को शांत करने में मदद कर सकता है। चिकन सूप में अपनी मनपसंद सब्जियों का इस्तेमाल करते हुए इसे तैयार कर सकते है।

राहुल गांधी के न्यूजलेटर में डॉ. मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि, संविधान बनाम मनुस्मृति और 2024 के सारांश का जिक्र

लहसुन के सेवन से खांसी और जुकाम छूमंतर हो सकता है। लहसुन को कच्चा या हल्का भूनकर खाने से खांसी-जुकाम से राहत मिल सकता है।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *