2024 में चीन के विज्ञान कथा उद्योग का राजस्व 108.96 अरब युआन तक पहुंचा

बीजिंग, 28 मार्च (आईएएनएस)। चीन विज्ञान कथा सम्मेलन – 2025 में चीन विज्ञान कथा अनुसंधान केंद्र ने “2025 चीन विज्ञान कथा उद्योग रिपोर्ट” जारी की। 2024 में, चीन के विज्ञान कथा उद्योग का कुल राजस्व 108.96 अरब युआन तक पहुंचा और विज्ञान कथा पठन, विज्ञान कथा व्युत्पन्न और विज्ञान कथा सांस्कृतिक पर्यटन क्षेत्रों की मूल क्षमताओं पर प्रकाश डाला गया।

रिपोर्ट में पांच प्रमुख उद्योगों को शामिल किया गया है: विज्ञान कथा पठन, विज्ञान कथा फिल्म और टेलीविजन, विज्ञान कथा खेल, विज्ञान कथा व्युत्पन्न, तथा विज्ञान कथा संस्कृति और पर्यटन। साथ ही, चीन के विज्ञान कथा उद्योग की वार्षिक विकास विशेषताओं और भविष्य के रुझानों का विश्लेषण किया गया।

रिपोर्ट में विश्लेषण किया गया है कि कुल मिलाकर, चीन का विज्ञान कथा उद्योग एकीकरण और नवाचार-संचालित विकास के महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर रहा है और वैश्विक विज्ञान कथा क्षेत्र में महत्वपूर्ण विकास ध्रुव बन गया है।

भविष्य में, तकनीकी नवीकरण, नीति समर्थन और बाजार की मांग के बहुविध प्रोत्साहन के साथ, चीन की विज्ञान कथा उद्योग श्रृंखला के सभी लिंक सहयोगी नवाचार को गति देंगे और पारिस्थितिक तंत्र को लगातार अनुकूलित करेंगे।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

–आईएएनएस

एबीएम/

आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर को डॉक्टर ने चेताया, कुछ नहीं खाया तो बिगड़ सकती है स्थिति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *