दिल्ली में आप ने विकास के नाम पर दिया धोखा, बनेगी भाजपा की सरकार : ज्ञान चंद गुप्ता

पंचकूला, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया और दावा किया कि उनकी पार्टी 50 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

गुप्ता ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं किया है।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले के जरिए दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और जनता के विश्वास के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो शराब घोटाला हुआ, उससे साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी सिर्फ अपनी राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति में लगी है। आम आदमी की भलाई के लिए कुछ नहीं किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता को एक अच्छा शासन मिलेगा। जनता के बीच भाजपा एक विकल्प बनकर उभरी है और हमें उम्मीद है कि जनता हमें अपना समर्थन देगी।

उधर, हर‍ियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्री अनिल विज के नाराज होने के सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि हम दोनों के बीच कोई नाराजगी नहीं है। हम दोनों कैबिनेट बैठक में साथ थे। हमने एक विभाग की समीक्षा बैठक भी की। वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं और हम दोनों के बीच नराजगी की खबरें केवल अफवाह है।

वहीं हरियाणा के भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया से मुलाकात के बाद मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने उनसे हर मुद्दे पर बात की है। इसलिए मैं अब इस मामले पर कोई बात नहीं करूंगा।

नरेंद्र चंचल को धार्मिक गीतों ने बनाया 'भजन सम्राट', राज कपूर से लेकर अमिताभ तक के लिए गाए गाने

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने हरियाणा वन्य जीव संरक्षण नियम को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वन्य जीव से संबंधित परमिट प्राप्त करने के लिए नए नियम बनाए गए हैं, जिससे सरल प्रक्रिया के तहत परमिट जारी किए जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि सरकार ने इस सीजन में आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। यह राशि आढ़तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए दी जाएगी।

–आईएएनएस

एकेएस/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *