नाले में डूबकर मां-बेटे की मौत मामले में हाई कोर्ट ने डीडीए के झूठ का किया पर्दाफाश : आप

नई दिल्ली, 23 अगस्त (आईएएनएस)। दिल्ली के कोंडली इलाके में नाले में डूबकर हुई मां-बेटे की मौत के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलदीप कुमार और पार्टी नेता दिलीप पांडे ने शुक्रवार को कहा कि हाई कोर्ट ने उपराज्यपाल के आधीन आने वाले दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) को जमकर फटकार लगाई है और उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया है।

कुलदीप कुमार ने कहा है कि 31 जुलाई को कोंडली विधानसभा में एलजी शासित डीडीए द्वारा निर्मित एक नाले में गिरकर एक मासूम बच्चे और उसकी मां की मृत्यु हो गई थी। आज हाई कोर्ट ने डीडीए को फटकार लगाई है कि बिना जांच-पड़ताल किए ही काम पूरा होने का प्रमाणपत्र (सीसी) देने के कारण मां-बेटे इस दुनिया में नहीं हैं।

आप विधायक ने कहा है कि हाई कोर्ट ने एलजी और डीडीए के झूठ का पर्दाफ़ाश कर मां-बेटे को न्याय देने का काम किया है। कोर्ट ने डीडीए को मां-बेटे के परिवार को मुआवज़ा देने का आदेश दिया है। कुलदीप कुमार ने कहा कि उपराज्यपाल भ्रष्ट अधिकारियों को बचाना छोड़ दें जिनके भ्रष्टाचार की वजह से मासूम लोगों की जान जा रही है।

आप नेता ने कहा कि हाई कोर्ट के आदेश से पता चल गया है कि भाजपा की राजनीति कितनी अमानवीय हो गई है। उन्होंने कहा, “एलजी साहब से मिलकर हमने आग्रह किया था कि मां-बेटे के परिवार को मुआवज़ा दिया जाये, लेकिन उन्होंने अपनी गलती मानने से ही इनकार कर दिया था। अब जब कोर्ट ने मुआवज़ा देने का आदेश दिया है तो मैं एलजी साहब से कहूंगा कि जिन अधिकारियों की लापरवाही से मां-बेटे की जान गई है, उनके ख़िलाफ़ सख़्त एक्शन लिया जाये।”

बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बिहार सरकार सजग: डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा

–आईएएनएस

पीकेटी/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *