उत्तर प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के नवम्बर माह में कुल रू0 16610.53 करोड़ का राजस्व प्राप्त

Media House लखनऊ-उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2023-24 के नवम्बर माह में कुल रू0 16610.53 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है जबकि वर्ष 2022-23 के नवम्बर माह में रू0 14029.75 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार नवम्बर 2022 के सापेक्ष नवम्बर 2023 में प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदो में रू0 2580.78 करोड़ अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्त मंत्री ने बताया कि मुख्य कर-करेत्तर राजस्व के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह नवम्बर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 170115.92 करोड़ के सापेक्ष रू0 123058.65 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो माह नवम्बर, 2023 तक निर्धारित लक्ष्य का 72 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत माह नवम्बर 2023 तक रू0 2382.25 करोड़ की प्राप्ति हुयी है, जो निर्धारित लक्ष्य का 79.4 प्रतिशत है।
वित्त मंत्री ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर राजस्व वाले मद जीएसटी एवं वैट में माह नवम्बर, 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 12249.14 करोड़ के सापेक्ष रू0 9389.33 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 76.7 प्रतिशत है। इस प्रकार जीएसटी एवं वैट के अंतर्गत नवम्बर, 2022 की तुलना में नवम्बर, 2023 में रू0 1976.69 करोड़ अधिक प्राप्त हुए हैं। उन्होंने बताया कि जी0एस0टी0 के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2023 में कुल रू0 6652.20 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है जबकि गत वर्ष नवम्बर, 2022 के माह में प्राप्ति रू0 5088.35 करोड़ थी। वैट के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2023 में रू0 2737.13 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह नवम्बर, 2022 में प्राप्ति रू0 2324.29 करोड़ थी।
सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आबकारी मद के अंतर्गत माह नवम्बर, 2023 में निर्धारित लक्ष्य रू0 4800 करोड़ के सापेक्ष रू0 3788.55 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो 78.9 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2023 की राजस्व प्राप्ति रू0 1961.94 करोड़ है।
वित्त मंत्री ने बताया कि परिवहन के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2023 की राजस्व प्राप्ति रू0 1065.08 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह नवम्बर, 2022 में प्राप्ति रू0 855.37 करोड़ थी। उन्होंने बताया कि मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत माह नवम्बर, 2023 में राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 21176.03 करोड़ के सापेक्ष रू0 16204.90 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 76.5 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह नवम्बर, 2023 में प्राप्ति रू0 405.63 करोड़ है जबकि गत् वर्ष माह नवम्बर, 2022 में प्राप्ति रू0 312.28 करोड़ थी।
वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में माह नवम्बर, 2023 तक के राजस्व प्राप्तियों के सम्बन्ध मे बताते हुए कहा कि जीएसटी के अंतर्गत माह नवम्बर, 2023 तक रू0 70730.62 करोड़ राजस्व प्राप्ति के लक्ष्य के सापेक्ष रू0 48204.36 करोड़ एवं वैट के अंतर्गत रू0 25851.88 करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष रू0 18949.06 करोड़ की प्राप्ति हुई है। आबकारी मद के अंतर्गत माह नवम्बर, 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 35400 करोड़ के सापेक्ष रू0 27341.26 करोड़ प्राप्त हुए हैं, जो वित्तीय वर्ष 2023-24 के नवम्बर माह तक निर्धारित लक्ष्य का 77.2 प्रतिशत है। स्टांप तथा निबंधन के अंतर्गत प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य 22021.60 करोड़ के सापेक्ष रू0 17400.50 करोड़ है, जो निर्धारित लक्ष्य का 79 प्रतिशत है। इसी प्रकार परिवहन के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्य रू0 8241.26 करोड़ के सापेक्ष रू0 6659.90 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 80.8 प्रतिशत है । उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत माह नवम्बर 2023 तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 3000 करोड़ के सापेक्ष 2382.25 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो 79.4 प्रतिशत है।

उत्तर प्रदेश के कानून व्यवस्था सुधारी जाए राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषि संतोष कुमार शर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *