चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, पूरे देश में जीत का जश्न, जानें क्रिकेट प्रेमियों ने क्या कहा

नई दिल्ली, 4 मार्च (आईएएनएस)। दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। देश के लोग इस जीत का जश्न मना रहा हैं। जम्मू-कश्मीर, मुंबई, पटना, उत्तर प्रदेश के अलावा देश के अलग-अलग राज्यों में भारत की जीत का जश्न मनाया जा रहा है।

मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच का उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के लोगों ने जमकर आनंद लिया। टीम इंडिया की जीत के साथ ही यहां होली और दिवाली का माहौल एक साथ देखने को मिला। क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर गुलाल उड़ाए और एक दूसरे को गुलाल लगाने के साथ-साथ इंडियन क्रिकेटर के पोस्टर पर भी गुलाल गलाए।

क्रिकेट प्रेमी एक बच्चे ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि आज का मैच देखकर मुझे बहुत अच्छा लगा। ऑस्ट्रेलिया से हमने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल का बदला ले लिया है। आज विराट कोहली ने शानदार बैटिंग की। सभी बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, एक महिला ने कहा कि आज इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को मुंहतोड़ जवाब दिया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली ने शानदार बैटिंग की है और ऑस्ट्रेलिया को हराया है। आज इंडिया ने जीत हासिल की है, इसलिए हमारे लिए आज होली भी है और दिवाली भी है। भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतेगा।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भी लोग इंडिया की जीत का जश्न मना रहे हैं। अमित पाल ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि आज का मैच देखकर मजा आ गया। हार्दिक पांड्या ने दिल खुश कर दिया। केएल राहुल ने भी बहुत शानदार बल्लेबाजी की। क्रिस पॉल ने कहा कि आज का मैच बहुत शानदार था। विराट कोहली ने अच्छी पारी खेली।

विश्वामित्री नदी विकास परियोजना के तहत 150 मगरमच्छों को स्थानंतरित करेगा वडोदरा नगर निगम

मुंबई में भी इंडिया की जीत का जश्न मनाया जा रहा है। एक लड़की ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि इंडिया ने जीत दर्ज की है बहुत अच्छा लग रहा है। इंडिया फाइनल में भी जीत दर्ज करेगी। वहीं, हार्दिक जैन ने कहा कि इस जीत ने थोड़े घाव भरे हैं। चैंपियंस ट्रॉफी आने के बाद सब बढ़िया हो जाएगा।

बिहार के पटना में भी लोगों ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के पहुंचने का जश्न मनाया। क्रिकेट फैंस ने बुलडोजर पर चढ़ कर जश्न मनाया। फैंस का कहना है कि भारतीय टीम के बुलडोजर ने आज ऑस्ट्रेलिया को रौंद दिया। रजनीश तिवारी ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि इंडिया की जीत का विजय रथ फाइनल की जीत के साथ जाकर रुकेगा। एक क्रिकेट प्रेमी ने कहा कि इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। हम बुलडोजर पर चढ़ कर जश्न मना रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर में भी क्रिकेट प्रेमी हाथों में तिरंगा लेकर भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। आईएएनएस से बात करते हुए एक युवा ने कहा कि हम लोग भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। इस दौरान फैंस ने भारत माता की जय के नारे भी लगाए।

बता दें कि दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मंगलवार को भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 49.3 ओवर में 264 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। 265 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 11 गेंद शेष रहते चार विकेट से मैच जीत लिया।

मध्य प्रदेश के 19 पवित्र स्थानों पर एक अप्रैल से शराबबंदी

–आईएएनएस

एफजेड/सीबीटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *