भारतीय शेयर बाजार सपाट बंद, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में हुई खरीदारी

मुंबई, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट बंद हुआ। कारोबार के अंत में बाजार के ज्यादातर सूचकांक लाल निशान में थे। हालांकि, ऑटो और बैंकिंग शेयरों में खरीदारी देखने को मिली।

सेंसेक्स 72.56 अंक या 0.10 प्रतिशत की मामूली गिरावट के साथ 74,029.76 और निफ्टी 27.40 अंक या 0.12 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 22,470.50 पर बंद हुआ।

मुख्य सूचकांकों के उलट निफ्टी बैंक 202.70 अंक या 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 48,056.65 बंद हुआ।

लार्जकैप की अपेक्षा मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 276.15 अंक या 0.57 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 48,486.60 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 31.55 अंक या 0.21 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 15,044.35 पर बंद हुआ।

निफ्टी बैंक के अलावा ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, फार्मा, एफएमसीजी, एनर्जी, प्राइवेट बैंक और कमोडिटीज इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए हैं।

इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, कोटक महिंद्रा बैंक, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक, आईसीटी, सन फार्मा, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड टॉप गेनर्स थे।

इन्फोसिस, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, एक्सिस बैंक, जोमैटो, एचयूएल और एसबीआई टॉप लूजर्स थे।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1,494 शेयर हरे निशान में, 2,490 शेयर लाल निशान में और 138 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए हैं।

आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के सुंदर केवट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा के स्टील और एल्युमीनियम पर टैरिफ को दोगुना करने की चेतावनी के बाद वैश्विक व्यापार नीतियों को लेकर चिंताओं के कारण शुरुआती कारोबार में बिकवाली हुई थी, जिससे निवेशक बाजार को लेकर सर्तक हो गए।

तमिलनाडु बजट में ‘₹’ चिह्न हटाने पर विवाद, विहिप ने राष्ट्रीय प्रतीक का बताया अपमान

सुबह करीब 9.28 बजे, सेंसेक्स 22.30 अंक या 0.03 प्रतिशत बढ़कर 74,080.02 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 24.65 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 22,473.25 पर कारोबार कर रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 11 मार्च को अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 2,823.76 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। दूसरी ओर, घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी खरीद जारी रखी और उन्होंने उसी दिन 2,001.79 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

–आईएएनएस

एबीएस/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *