पंजाब में बाढ़ की चपेट में आई इनोवा कार, 10 लोग लापता, एक की हालत गंभीर

होशियारपुर (पंजाब), 11 अगस्त (आईएएनएस)। पंजाब के होशियारपुर में बाढ़ की चपेट में एक इनोवा गाड़ी आ गई। हादसे में कार सवार 10 लोग बाढ़ के पानी में बह गए, जबकि एक शख्स को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पानी का बहाव इतना तेज था कि कार को अपने साथ बहाकर ले गया। हालांकि कुछ दूर जाकर कार एक जगह अटक गई।

कार में 11 लोग सवार थे, जिनमें 10 पानी की तेज धार में बह गए। एक शख्स को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। उसकी हालत गंभीर है।

घटना पंजाब और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर जैजों दोआबा के बाहरी इलाके की है। क्षेत्र में रविवार सुबह से ही भारी बारिश हो रही है। बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार सभी लोग हिमाचल प्रदेश के मेहतपुर गांव से नवांशहर जा रहे थे, जहां उन्हें किसी शादी समारोह में शामिल होना था।

इस दौरान उनकी गाड़ी बाढ़ की चपेट में आ गई। बचाए गए शख्स की पहचान दीपक भाटिया के रूप में हुई है।

गाड़ी में सवार सभी यात्री एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। पुलिस और स्थानीय लोग लापता लोगों को तलाश रहे हैं।

–आईएएनएस

एससीएच/एकेजे

राष्ट्रपति ने 14वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह में भाग लिया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *