जीतन राम मांझी के विकास के कामों को आगे बढ़ाना हमारा संकल्प, जनता देगी मौका : दीपा मांझी

पटना, 21 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार में चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी दलों के नेता सक्रिय हैं। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने इमामगंज सीट से केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की बहू दीपा मांझी को टिकट दिया है।

दीपा मांझी ने कहा कि जो भी चुनौती हमारे सामने आएगी, उसे हम स्वीकार करते हैं। हम जनता के बीच में जाकर वोट देने की अपील करेंगे। हम विकास के एजेंडे को लेकर चुनाव लड़ेंगे। मेरा मानना है कि जीत-हार जनता के हाथ में है। हम जनता का दिल जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। जनता हमें मौका देती है तो जीतन राम मांझी के विकास के कामों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे।

हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा, “हमने जनता के बीच रहकर काम किया है। ऐसे में मेरा मानना है कि जनता का आशीर्वाद हमें जरूर मिलेगा। मैं कोई चुनौती नहीं मानता हूं। मुझे उम्मीद है कि इमामगंज सीट से दीपा मांझी बड़े अंतर से चुनाव जीतेंगी। अपने काम के आधार पर एनडीए चारों विधानसभा सीटों पर बड़ी जीत दर्ज करेगी।”

बिहार में विपक्षी महागठबंधन ने चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सीट बंटवारे के अनुसार, राजद इमामगंज, बेलागंज और रामगढ़ सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि भाकपा-माले तरारी सीट पर चुनाव लड़ेगी। इन चार सीटों पर 13 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और 23 नवंबर को परिणाम घोषित होंगे।

राजद ने रामगढ़ सीट से प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के बेटे अजीत कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया है। विश्वनाथ कुमार सिंह बेलागंज से उम्मीदवार बनाए गए हैं। राजेश माझी इमामगंज से चुनाव लड़ेंगे तो भोजपुर जिले की तरारी सीट से भाकपा-माले ने राजू यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है।

बांग्लादेश के उच्चतम न्यायालय ने “जमात-ए-इस्लामी” का पंजीकरण किया बहाल, हसीना के समय लगा था बैन

–आईएएनएस

एकेएस/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *