भारत को सशक्त और विकसित राष्ट्र बनाना हम सब की जिम्मेदारी–ब्रिगेडियर रावत

अवधेश पाण्डेय, गोरखपुर-15 अगस्त अपेक्स पब्लिक स्कूल सरैया गोरखपुर में आजादी की 77वी वर्षगांठ मनाई गई,कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती सुधा त्रिपाठी और संचालन प्रिंसिपल श्रीमती रेखा श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप के ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर दीपेन्द्र रावत उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रावत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्र ध्वज को सलामी दिया, विद्यालय के छात्र/छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया, तत्पश्चात विद्यालय के बच्चो द्वारा मुख्य अतिथि के स्वागत में स्वागत गीत और तमाम देशभक्ति से प्रेरित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया ।

मुख्य अतिथि ब्रिगेडियर रावत ने कहा की इस देश के महान क्रांतिकारीयो ने अपना बलिदान देकर हमे आजादी दिलाई, आजादी के बाद हमें एक ही दशक (1962 से 1972) में हमे तीन–तीन युद्ध लड़ना पड़ा जिससे देश आर्थिक और सैन्य शक्ति में कमजोर हो गया था लेकिन हम अपनी क्षमता के बल पर अपने देश को और अपनी सेना को पुन: सशक्त बनाने में कामयाब रहे। अब आप सब के कंधे पर यह जिम्मेदारी है कि आप भारत को विकसित राष्ट्र बनाए। उन्होंने विद्यालय के बच्चो के अनुशासन और उनके द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम की सराहना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही विद्यालय की प्रबंधक सुधा त्रिपाठी ने सभी छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक श्रीमती मनीजा मुशीब विद्यालय प्रिंसिपल और सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया । इस अवसर पर अरविंद मिश्रा भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में प्रिंसिपल रेखा श्रीवास्तव ने मुख्य अतिथि और कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया।

एकमुश्त समाधान योजना (OTS) को मिली ऐतिहासिक सफलता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *