भाजपा सरकार के लिए जम्मू-कश्मीर एक प्रयोगशाला : महबूबा मुफ्ती

जम्मू, 31 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा द्वारा जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह के संदर्भ में दिए गए बयान पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने गुरुवार को कड़ी प्रतिक्रिया दी।

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल नहीं होता, तब तक यह दिन हमारे लिए काला दिन रहेगा।

महबूबा मुफ्ती ने कहा, “मैंने कई बार कहा है कि जम्मू-कश्मीर भाजपा सरकार के लिए एक प्रयोगशाला बन चुका है, जहां वह विभिन्न प्रयोग करती है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा जम्मू-कश्मीर में जो कुछ कर रही है, वह पूरे देश में एक संदेश देने के लिए है।

उन्होंने कहा कि भाजपा यह संदेश देना चाहती है कि यदि वह एक मुस्लिम बहुल राज्य के साथ ऐसा कर सकते हैं, तब वह किसी भी राज्य के साथ ऐसा कर सकते हैं। महबूबा मुफ्ती ने 1947 में जम्मू-कश्मीर की स्थिति को याद करते हुए कहा कि उस समय मुस्लिम नेतृत्व ने एक लोकतांत्रिक भारत के साथ जुड़ने का निर्णय लिया था।

उन्होंने आगे कहा कि 1947 से लेकर आज तक किसी भी राज्य को केंद्र शासित प्रदेश नहीं बनाया गया। जो कुछ जम्मू-कश्मीर के साथ हुआ है, वह अद्वितीय है। राज्य का दर्जा बहाल होने और जम्मू-कश्मीर के लोगों के अधिकारों की पुनर्स्थापना तक यह काला दिन बना रहेगा।

उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों को आश्वस्त किया कि पीडीपी अपनी जद्दोजहद जारी रखेगी, और हाल ही में हुए चुनाव में जिन नेताओं का चुनाव किया गया है, वे भी इस संघर्ष में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जब तक जम्मू-कश्मीर में अमन और इज्जत बहाल करने के लिए कश्मीर के मसले का समाधान नहीं किया जाता, तब तक हम अपनी जद्दोजहद जारी रखेंगे।

अफगान पुलिस ने 20 ड्रग तस्करों और 26 आपराधिक संदिग्धों को किया गिरफ्तार

–आईएएनएस

पीएसके/एकेजे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *