झारखण्ड-हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

सौरभ सिंह, मीडिया हाउस रांची-हेमन्त सोरेन ने झारखण्ड राज्य के मुख्यमंत्री के पद की शपथ ली। राज्यपाल सी.पी.राधाकृष्णन ने राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कई सांसद, विधायक , पूर्व सांसद, पूर्व विधायक एवं वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री आवास परिसर स्थित मंदिर में पूरे विधि -विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति और सुख- शांति -समृद्धि की कामना की।

श्रद्धांजलि अर्पित, निरंतर कार्य बोझ से कार्यक्षमता का ह्रास होता है-मो ज़्याऊद्दीन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *