धनबाद में पत्रकारों के साथ हुई घटना पर बोकारों के पत्रकारों ने की निंदा कहा सरकार पत्रकार सुरक्षा कानून करें लागू

पत्रकारों ने बोकारो परिसदन में की बैठक किया रोष व्यक्त 
मीडिया हाउस न्यूज एजेंसी बोकारो : धनबाद में पत्रकारों पर हुए हमले के विरोध में बोकारो के पत्रकारों ने परिसदन में बैठक की। इस घटना की निंदा करते हुए पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार पर बार बार हमले हो रहे हैं सरकार से मांग है कि पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू की जाए तथा धनबाद में हुए‌; पत्रकारों पर हमला करने वाले अभियुक्तों कि जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने की स्थिति में बोकारो के पत्रकार भी आंदोलन पर उतरेंगे। बैठक में यह भी कहा गया कि विस्थापित आंदोलन के दौरान बोकारो के पत्रकारों के साथ भी बदसलूकी की गई थी उन पर भी हमले किए गए थे कवरेज करने गए पत्रकारों के कैमरे और मोबाइल को तोड़ दिया गया था इस मामले को भी राज्य सरकार तक पहुंचाई जाएगी। बता दें कि धनबाद कांग्रेस के जिला कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रजा अंसारी के पुत्र, उनके भाइयों और कांग्रेस पार्टी के एक दूसरे गुट के बीच मारपीट की घटना घटी मौके पर उपस्थित पत्रकारों ने मारपीट की घटना का कवरेज करने लगे इस पर पत्रकारों पर हमला कर दिया गया और उनके मोबाइल को तोड़ दिया गया। इस घटना से जिले के सभी पत्रकारों में रोष व्याप्त है और सरकार से पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की जिससे पत्रकार निष्पक्ष निर्भीक होकर जनता के बीच सच को उजागर कर सके।

राज्य के सबसे बडा माफिया, माफियाओं का सरदार है बाबूलाल मरांडी,वाशिंग मशीन में डालकर सर्फ एक्सेल से धोकर कांग्रेस में लाएंगे : इरफान अंसारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *